ऑक्सफ़ोर्ड इंटरनेशनल स्कूल अवथही में मना  विश्व युवा कौशल दिवस 

भांवरकोल : ऑक्सफ़ोर्ड इंटरनेशनल स्कूल अवथही के प्रांगण में “विश्व युवा कौशल दिवस” बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। हर साल मनाया जाने वाला “विश्व युवा कौशल दिवस” महज़ एक कैलेंडर की तारीख नहीं है, बल्कि यह दुनिया भर के युवाओं की ऊर्जा, उनके सपनों और उनकी असीम क्षमताओं को सलाम करने का दिन है। क्योंकि युवा ही किसी भी देश का वर्तमान और भविष्य होते हैं। वे सिर्फ आने वाले कल की तस्वीर नहीं, बल्कि आज की वह ताकत हैं जो इतिहास बदलने की ताकत रखती है।

 

​कुछ ऐसा ही हुनर हमारे विद्यालय के बच्चों ने भी दिखाया। उन्होंने घर के वेस्ट (खराब) वस्तुओं से अपने हुनर द्वारा तराशा और एक मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया। बच्चों ने सोलर सिस्टम, ह्यूमन ब्रेन, हार्ट, फेफड़े, पौधों के प्रकार, पौधों के सिंचाई की नयी तकनीक, भारोत्तोलक, A.T.M. मशीन, वैक्यूम क्लीनर, वाटर डिस्पेंसर, मिनी वाटर कूलर, लाइट फैन तथा मौसम के सभी प्रकार, व्यापारिक रूप से पैसे की लेन-देन, बालू व्यापार पर मॉडल प्रस्तुत किये। जिसमें 5वीं से 9वीं तक के बच्चों ने अपना प्रस्तुति दिया।

​जिसमें कक्षा 8वीं के बच्चों (सौरभ शर्मा, धर्मरक्षित राय, तनय मिश्रा, आर्यन गोस्वामी) ने अपने मॉडल (State and Capital Working Model) पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 7वीं की छात्राओं ने Skill Youth Powerful Future Model पर दूसरा स्थान प्राप्त किया। और तीसरे स्थान पर नौवीं के छात्रों ने भूकंप का संकेत नापी यंत्र मॉडल बना कर सबका ध्यान आकर्षित किया।स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं व अभिभावकों ने​  बच्चों के हुनर को सराहा और  उत्साहवर्धन किया।

विद्यालय के प्रबंधक  इंद्रसेन राय ने कहा कि “युवा शक्ति: देश की प्रगति का इंजन और बदलाव का चेहरा है, जो भविष्य को बेहतर से बेहतरीन बनाने की ताकत रखते हैं।”

 

​कार्यक्रम के अंत में   विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज राय सभी आंगतुको  के प्रति आभार व्यक्त किया

इस मौके पर  उपप्रधानाचार्या ज्योति शुब्बान, पूनम ठाकुर , तरन्नुम, सागर, सदाब, अमृत पांडे, रितेश श्रीवास्तव मौजूद रहे।