गाजीपुर। ब्रेनओब्रेन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता नेशनल वंडरकिड कॉम्पिटिशन में डालिम्स सनबीम स्कूल, गांधीनगर के विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और जनपद का नाम गौरवान्वित किया है।
विद्यालय के 8 विद्यार्थियों ने नेशनल टॉपर बनकर नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र प्राप्त किए हैं।
मुख्य विजेता इस प्रकार हैं –
1. आदित्य यादव (कक्षा 6) – नेशनल रैंक 1, 10,000 रुपये नकद पुरस्कार, ट्रॉफी एवं सर्टिफिकेट
2. प्रतिष्ठा राय (कक्षा 6) – 3,000 रुपये नकद पुरस्कार
3. नमन राय (कक्षा 3) – 2,000 रुपये नकद पुरस्कार
4. सोनाक्षी सिंह (कक्षा 7) – 2,000 रुपये नकद पुरस्कार
5. कृति वर्मा (कक्षा 6), अहान अहमद (कक्षा 6), देवांश सिंह यादव (कक्षा 3) एवं विनम्र यादव (कक्षा 3) – नेशनल वंडरकिड खिताब, प्रत्येक को 1,500 रुपये नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी
बताते चलें कि इस प्रतियोगिता में सेंट जॉन्स, सेंट मेरीज, न्यू होराइजन सहित जनपद के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने अपनी बौद्धिक क्षमता का लोहा मनवाया।

इस सफलता का श्रेय विद्यालय की समर्पित शिक्षिकाओं अंजलि राय, मुस्कान सोनी और नेहा राय के कुशल मार्गदर्शन को जाता है, जिनके अथक प्रयासों से विद्यार्थियों ने यह मुकाम हासिल किया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेता विद्यार्थियों और शिक्षिकाओं को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

