चन्दनी पब्लिक स्कूल: रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने उकेरी विकसित भारत की तस्वीर, ‘रोज हाउस प्रथम’

गाजीपुर। चन्दनी पब्लिक स्कूल, सुरतापुर में दीपावली के पावन अवसर पर भव्य रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी कला, रचनात्मकता और कल्पनाशीलता का शानदार प्रदर्शन करते हुए शिक्षा, विकसित भारत और राष्ट्रीय गौरव जैसे विषयों को रंगों के माध्यम से जीवंत कर दिया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान – ROSE HOUSE
Theme: Power of Education, द्वितीय स्थान – LOTUS HOUSE
Theme: Vision of Viksit Bharat 2047,तृतीय स्थान – LILY HOUSE
Theme: Challenges on the Way to Viksit Bharat 2047, चतुर्थ स्थान – JASMINE HOUSE
Theme: Voice of India

को प्राप्त हुआ

 

स्कूल के छात्रों द्वारा जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप वालीबाल में शानदार प्रदर्शन रहा। इसको लेकर छात्र छात्राओं व शिक्षक बहुत ने  रंगोली के माध्यम से   स्वागत किया।

 

स्कूल की अंडर-14 बालक वॉलीबॉल टीम के राष्ट्रीय प्रतियोगिता तक के गौरवशाली सफर को भी रंगोली के माध्यम से खूबसूरती से प्रदर्शित किया गया।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए विजेता सदनों को बधाई दी। यह आयोजन विद्यार्थियों में रचनात्मकता, टीम भावना और राष्ट्र के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने का सुंदर माध्यम बना।

 

इस अवसर पर स्कूल के मैनेजर दयाशंकर राय, डायरेक्टर नवीन कुमार राय, प्रधानाचार्य प्रवीण पियूष राय एवं उप-प्रधानाचार्य विनय राय उपस्थित रहे।

 

रंगोली प्रतियोगिता को सफल आयोजन में विशेष भूमिका प्रीति, आशुतोष, अभिषेक, आरती, बरखा, सुनीता, निधि, मेहनाज, श्वेता, निषात, ममता, फैज़ा, कहकशा, राम, दयाशंकर, गौतम, जावेद, फहद, शशांक, पूजा एवं हिना सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।