बाल दिवस पर डालिम्स सनबीम स्कूल गांधीनगर में जादूगर आदित्य रैना का जादू शो

बाल दिवस  पर DALIMSS SUNBEAM SCHOOL में जादूगर आदित्य रैना ने बिखेरा जादू

 

 

बाराचवर:गाजीपुर/ बाल दिवस  के अवसर  पर डालिम्स सनबीम स्कूल गाधीनगर में बच्चों के मनोरंजन एवं उत्साहवर्धन हेतु एक विशेष जादू शो का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्वांचल के प्रसिद्ध जादूगर आदित्य रैना के स्वागत के साथ हुआ। विद्यालय की ओर से श्री हर्ष राय ने जादूगर का स्वागत किया तथा सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं।

जादूगर आदित्य रैना ने अपनी अद्भुत जादुई कलाओं से बच्चों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने रुमाल से कबूतर बनाना, जले हुए कागज से गुलाब का फूल निकालना, मुँह से रंग-बिरंगे रिबन निकालना, खाली डिब्बे से खरगोश निकालना तथा बच्चे के कान से गेंद और दूध निकालने जैसे अनेक रोमांचक जादू दिखाकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। प्रत्येक करतब पर बच्चों की तालियों से पूरा सभागार गूंज उठा।

 

विद्यालय प्रबंधन की यह एक अनूठी पहल रही, जिसने बाल दिवस के उत्सव को और भी खास बना दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ मनोरंजन और खुशियों के यादगार पल प्रदान करना था।