उप चुनाव में सपा प्रत्याशी को मिली कामयाबी

गाजीपुर। सपा विधायक वीरेंद्र यादव समेत समाजवादी पार्टी और बसपा ने करण्डा तृतीय के लिए हुए उपचुनाव में जीत का परचम लहराने में सफलता हासिल की है। शनिवार को त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में मतदान होने के बाद सोमवार को मतगणना हुई। जिले में एक जिला पंचायत, दो क्षेत्र पंचायत एवं आठ ग्राम प्रधान पद के लिए उपचुनाव हुआ है। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हुई। करंडा तृतीय में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए सपा की मीरा यादव एवं भाजपा के विनीत सिंह के बीच चले सीधे मुकाबले में सपा प्रत्याशी ने 10560 मतों से जीत हासिल किया। सपा प्रत्याशी मीरा यादव ने 13092 जबकि भाजपा के विनीत सिंह ने 2532 मत प्राप्त किया। मालूम हो कि इस पद के लिए कुल 44.09 प्रतिशत मतदान हुआ था। चुनाव में 36301 के सापेक्ष 16006 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था।

Post Views: 58

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *