नया ट्रैफिक नियम: 23 हजार को भूल जाइए,किसी का 27 हजार ,तो कही 32 हजार तो कही 59 हजार का हुआ चालान

एक सितंबर से देशभर में लागू हुए नए मोटर व्हीकल एक्ट के चलते सड़क पर चलने वाहन चालकों की शामत आई हुई है। चाहे चालक दो पहिया हो या व्यावसायिक वाहन चालक ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर हर किसी का भारी चालान कट रहा है। एक ओर जहां गुरुग्राम में एक स्कूटी चालक का 23 हजार का चालान कटा वहीं बुधवार को एक और टैक्टर गाड़ी का 59 हजार का चालान कट गया है।

1. स्कूटी चालक का इन वजहों से कटा 23000 रुपये का चालान

बिना ड्राइविंग लाइसेंस गाड़ी चलाने के लिए- 5000 रुपये का फाइन
बिना रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) गाड़ी चलाने के लिए- 5000 रुपये का चालान
बिना थर्ड पार्टी इंश्योरेंस- 2000 रुपये का चालान
एयर पॉल्यूशन स्टैंडर्ड को तोड़ने के लिए- 10000 रुपये का जुर्माना
बिना हेलमेट गाड़ी चलाने के लिए- 1000 रुपये का जुर्माना

घटना पर क्या आया बयान?

दिनेश मदान का इस पूरे मामले पर कहना है कि उन्होंने अपने घर से गाड़ी के कागज मंगाए थे, लेकिन तब तक हरियाणा ट्रैफिक पुलिस ने उनका चालान काट दिया। दिनेश मदान का कहना है कि उनके स्कूटर (स्कूटी) की इस समय कुल कीमत ही 15000 रुपये है।

2. ऑटो रिक्शा ड्राइवर का इन वजहों से कटा 32,500 रुपये का चालान

बिना ड्राइविंग लाइसेंस- 5000 रुपये
बिना रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC)- 5000 रुपये
बिना थर्ड पार्टी इंश्योरेंस- 2000 रुपये
एयर पॉल्यूशन स्टैंडर्ड को तोड़ने पर- 10,000 रुपये
सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट- 500 रुपये
खतरनाक ड्राइविंग- 5,000 रुपये
ट्रैफिक लाइट को तोड़ने पर- 5,000 रुपये
घटना पर क्या आया बयान?

मुश्तकील का इस मामले पर कहना है कि उन्होंने ट्रैफिक पुलिस से 10 मिनट का समय मांगा था ताकी, वो घर से गाड़ी के कागज लेा सकें, लेकिन हरियाणा ट्रैफिक पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी। मुश्तकील पश्चिम बंगाल के रहने वाले है, जो पिछले 15 सालों से यहां रह रहे हैं।

3. ट्रैक्टर ड्राइवर का इन वजहों से कटा 59,000 रुपये का चालान

ट्रैक्टर ड्राइवर रामगोपाल को गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने बिना DL, बिना RC, बिना फिटनेस प्रमाण पत्र, बिना थर्ड पार्टी इंश्योरेंस, खतरनाक सामान, हाईबीम, ओवरलोडिंग और खतरनाक ड्राईविंग के साथ रेड लाइट जंप करने के लिए 59,000 रुपये का चालान काटा।

क्या था मामला?

ट्रैक्टर ड्राइवर रामगोपाल ने रेड लाइट को तोड़ा था, जहां उनके ट्रैक्टर से एक मोटरसाइकिल वाले को टक्कर भी लगी। इसके बाद हरियाणा ट्रैफिक पुलिस ने जब उनसे ट्रैक्टर के कागज मांगे, तब उनके पास कोई भी गाड़ी के कागज नहीं थे