यूपी पुलिस में चयनित युवाओं को किया सम्मानित : ग्राम प्रधान प्रतिनिधि  ने बढ़ाया हौसला

भावरकोल: क्षेत्र के शेरपुर गांव में शुक्रवार को यूपी पुलिस में चयनित दस युवाओं को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जयानंद राय के नेतृत्व में सम्मानित किया गया।

जयानंद राय ने कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं। युवाओं द्वारा ही देश प्रगति की ओर तेजी से अग्रसर होगा। युवा देश को एक नई दिशा देंगे। युवा अपना लक्ष्य निर्धारित कर सही दिशा में मेहनत करें तो सफलता अवश्य मिलती है। समाजिक कार्यकर्ता ज्ञानेन्द्र राय पहलवान ने कहा कि हिम्मत और हौसले से हर मंजिल को पाया जा सकता है। उन्होंने चयनित युवाओं से जनता की सेवा के लिए समर्पित होकर काम करने का आग्रह किया।

अन्य वक्ताओं ने कहा कि ईमानदारी से वर्दी के कर्तव्यों का पालन करने का आहवान किया।वर्दी पर कोई दाग न लगने दे।अपने माता -पिता का सम्मान बनाए रखना उनकी सेवा कदापि न भूले।

उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित यादवेंद्र यादव, आशीष यादव, सूर्यप्रताप राय, मनीष राय, अंजनी राय, अंकुर राय, बलिस्टर राय, संतोष चौधरी, उत्तम चौधरी, सजंय खरवार को अंगवस्त्रम व फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर शिक्षक सजंय राय, बबलू राय, पंकज राय,मनीष राय ,उमेश यादव, आशीष राय सोनू, डब्लू राय, कल्लू राय , दीनानाथ ठाकुर आदि मौजूद रहे।