वाराणसी धर्म प्रान्त के धर्माध्यक्ष युजिन जोसफ मां मरियम को समर्पित मरियालय दिवस में होंगे शामिल ,क्षेत्राधिकारी ने लिया जायजा

गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद तहसील अंतर्गत हार्टमन पुर मिशन में पुलिस क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद चन्द्र पाल शर्मा.
शिवधनी चौरसिया न्यायिक तहसीलदार.प्रभारी निरिक्षक करीमुद्दीनपुर अशेष नाथ सिंह का आगमन हुवा।आप सभी का स्वागत हार्टमन इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य फादर फेलिक्स राज के द्वारा किया गया।फादर के द्वारा अगले माह में 11/12/13 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले मां मरियम को समर्पित मरियालय दिवस के बारे में विस्तार से चर्चा की गयी।फादर फेलिक्स राज ने बताया की यह कार्यक्रम वाराणसी धर्म प्रान्त के गाजीपुर के हार्टमन पुर मिशन में ही मनाया जाता है।

उन्होंने बताया की तीन दिवसीय कार्यक्रम में गाजीपुर. बलियां. मऊ.शाहगंज.वाराणसी. मुगलसराय.सोनभद्र. चन्दौली. जौनपुर.बक्सर समेत अन्य जनपद एवम शहरों.गांवो.पल्लियों से श्रद्धालुओं का भारी संख्या में आगमन होता है।फादर फेलिक्स राज ने बताया की मरियालय दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ 11 अक्टूबर को वाराणसी धर्म प्रान्त के धर्माध्यक्ष युजिन जोसफ के द्वारा सायंकाल ध्वजारोहण कर किया जायेगा. समापन 13 को सुबह शोभा यात्रा.संस्कार.मिस्सा.अभिषेक के पश्चात वाराणसी धर्म प्रान्त के धर्माध्यक्ष युजिन जोसफ के आशिर्वाद से दोपहर बाद होगा।लगातार तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम के लिए सुरक्षा ब्यवस्था के बारे में फादर फेलिक्स राज द्वारा अधिकारियों को अवगत कराया गया।पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम का आश्वासन दिया गया।@विकास राय