मुहम्मदाबाद: जिलाधिकारी ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, दिये सख्त आदेश

ग़ाज़ीपुर। गंगा के बढ़ते जल स्तर को देखते जिलाधिकारी के.बालाजी, पुलिस अधीक्षक डा. अरविन्द्र चदुर्वेदी ने तहसील मोहम्मदाबाद के बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में ग्राम फिरोजपुर, धरमापुर एवं सेमरा का नॉव द्वारा एवं सदर तहसील के गंगा दास बाबा क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओ को सुना तथा जिला प्रशासन द्वारा हर सम्भव सहायता करने हेतु राजस्व अधिकारियों को पूर्व मे ही निर्देश दिये जा चुके है।

उन्होने उपजिलाधिकारी मु.बाद को तैनात किये गये लेखपालों को सेफ्टी जैकेट उपलब्ध कराने, गांव के प्रत्येक प्वाइन्ट पर दो नाव की उपलब्धता, बाढ़ में फसे मवेशी एवं व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान पर पहुचाने का निर्देश दिया।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी मु.बाद, बाढ़ से सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।