
करीमुद्दीनपुर स्थित न्यू ब्राइट चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल में खेलकूद का आयोजन किया गया। जिसमे क्रिकेट,कबड्डी,दौड़,मेहँदी, पेंटिंग,रंगोली आदि खेलो का आयोजन किया गया।क्रिकेट में सीनियर वर्ग में मैन ऑफ दी मैच अवनीश राजभर व जूनियर वर्ग में रोहित यादव घोषित किया गया।सभी प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता खिलाड़ीयो को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का प्रारंभ प्रधानाचार्य दिनेश गुप्ता द्वारा किया गया।इस मौके पर मंटू राय, रविशंकर,रामभजन,बृजेश राय,शिवम गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
