भांवरकोल(गाजीपुर):चन्दनी पब्लिक स्कूल सुरतापुर में वार्षिकोत्सव 16 नवम्बर दिन शनिवार को मनाया जाएगा।

प्रधानाचार्य प्रवीण पीयूष राय ने बताया कि कार्यक्रम शाम तीन बजे से शुरू होकर रात सात बजे तक चलेगा।कक्षा पहली से 12वीं के बच्चों द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।
