पर्यावरण जागरूकता व शहीदो के सम्मान में निकली साईकिल यात्रा पहुँची मुम्बई

गाजीपुर : पर्यावरण जारूकता एवं शहीद सम्मान साइकिल यात्रा महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को कश्मीर से चलकर पंजाब हरियाणा,दिल्ली,राजस्थान , भोपाल होते हुए मुम्बई(कल्याण) पहुंच गयी है। वहा पर बुधवार को यात्रा के आयोजक और सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज के प्रबंध निदेशक डॉ.सानंद सिंह तथा नेतृत्वकर्ता प्रो. योगेंद्र यादव ने कल्याण के मशहूर स्कूल होली फेथ इंग्लिश स्कूल में शहीदों के सम्मान एवं पर्यावरण जागरूकता के विषय पर शिक्षक ,अभिभावक एवं बच्चो से वार्ता कर साइकिल यात्रा के उद्दश्यो को बताएंगे।उक्त जानकारी के अनुसार यह यात्रा कश्मीर से कन्याकुमारी तक लगभग 5000 किमी की है। 2 अक्टूबर 2019 गांधीजी के 150 वीं जयंती के अवसर पर कश्मीर से शुरु होकर 30 जनवरी 2020 को कन्याकुमारी में समाप्त होगी।इस मौके पर साइकिल यात्री मनोज कुमार यादव, बंसीधर उपाध्याय, श्रवण पांडे ,विनोद यादव ,पीयूष महाजन, सुरेश महाजन, राकेश कुमार ,मंजीत यादव ,अजय परिवर्तन ,आलोक बिंद, सुभाष प्रधान ,कृष्णा कुमार, अफजाल अली आदि लोग शामिल रहे।