
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर):विवाह को हमेशा के लिए यादगार बनाने के लिए सभी के दिलों में काफी अरमान होते हैं। उन्हीं अरमानों को पंख देने के लिए और विवाह के पलों को यादगार बनाने के लिए लोग कई तैयारियां करते हैं। अपनी शादी को यादगार बनाते हुए मुहम्मदाबाद तहसील अंतर्गत अष्ट इंटर कालेज परिसर में बना हैलीपेड पर बना एक दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने के लिए हेलीकॉप्टर से पहुंचा। जहा बगल में जूही मैरेज हाल में शादी सम्पन्न हुआ।
बाराचवर ब्लाक क्षेत्र के कुबरी गाँव निवासी भाजपा जिला महामंत्री पंडित श्यामराज तिवारी के पुत्री की शादी बलिया जनपद के चितबड़ा गाँव के निवासी अम्बुज कुमार तिवारी पुत्र सुरेश तिवारी के साथ होनी है। इसमें लड़का हेलीकॉप्टर से शादी की रस्म निभाने के लिए आया। ग्रामीण क्षेत्र में दूल्हे का हेलीकॉप्टर से आना चर्चा का विषय बना हुआ है। हेलीकॉप्टर को देखने के लिए ग्रामीण क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
