
बक्सर: चौसा प्रखंड के जलीलपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष के रूप में महिला उम्मीदवार प्रभावती देवी ने 722 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वन्दी राजेश क़ो 29 मतों से पराजित कर जीत हासिल किया है।प्रभावती देवी अपने मृदुल स्वभाव एवं कर्मठता क़े दम पर चुनाव में जीत लिया। गौरतलब है कि यह पंचायत में पैक्स अध्यक्ष के चुनाव को लेकर काफी धूम मची थी। हर लोग इस पंचायत क़े चुनाव परिणाम जानने क़े लिए क्षेत्रवासी उतावले दिख रहे थे।क्योकि लगातार दूसरे बार लड़ रही प्रभावती देवी की प्रतिष्ठा दाव पर लगी थी।इनके प्रतिद्वन्दी लगातार दो बार पैक्स अध्यक्ष पर काबिज राजेश भी जीत की हैट्रिक करने के चुनाव प्रचार में कोई कसर नही छोड़ा था।

प्रभावती देवी ने जलीलपुर पंचायत के जनता से विकास क़े नाम पर वोट मांगी थी।प्रभावती देवी ने दूसरा प्रयास में पैक्स अध्यक्ष के पद पर चुनाव जीतकर किसानो की सेवा का विभिन्न दावा कर रही है ।इनकी साकारात्मक कार्यकलापों को देखते हुए इस बार भारी मतों से निर्वाचित हुई है ।

प्रभावती देवी ने क़हा कि किसानों के हित में काम करना मेरा परम कर्तव्य है । मैं किसानो की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ क़ा लाभ दिलाने एवं इनकी सेवा में समर्पित होकर कार्य करूंगी । इनके जीत होने पर पंचायत के किसानो एवं प्रबुद्धजनों ने बधाई दी है ।जीत क़े बाद समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया औऱ एक दूसरे क़ो अबीर लगाकर बधाई दिया। उनके समर्थकों का भीड़ ने खूब जश्न मनाया।

पैक्स अध्यक्ष प्रभावती देवी के पति कृष्णा सिंह से दैनिक फॉर मिडिया से फोन पर हुई बातचीत में बताया कि पैक्स अध्यक्ष प्रभावती देवी को सभी जाति धर्म के लोगों ने वोट दिया है। मैं सभी का दिल से धन्यवाद देता हूं और जनता ने जो हमे बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है मैं उस पर खरा उतरूंगा।आगे कहा कि सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर किसी के साथ विकास कार्य में भेद भाव नही होगा।किसानो की भलाई ही मेरी प्राथमिकता है।

वही पैक्स अध्यक्ष प्रभावती देवी अध्यक्ष बनने पर समर्थको में बधाईयों देने वालों का तांता लगा रहा। जिसमे पूर्व मुखिया,सुखराज सिंह,पूर्व मुखिया राम निवास सिंह,धर्मन्द्र सिंह ,इंजीनियर प्रमोद सिंह, पूर्व बिहार केशरी बृजेश सिंह उर्फ पिन्टू पहलवान ,मुन्ना सिंह पहलवान ,निरजंन सिंह अनिल सिंह,जंगबहादुर सिंह,मंगल सिंह,राम आशीष सिंह,निशांत सिंह,राम प्रताप सिंह,दरोगा चौधरी, विनोद राम, क्षेत्र पंचायत सदस्य भूषण सिंह,हरेराम राजभर,गौतम राजभर,रामचीज कुशवाहा,शिवकुमार कुशवाहा,धर्मन्द्र सिंह,मणिकांत सिंह,सुबास चौधरी,भोला चौधरी,कमलेश चौधरी,सुनील राम, अनिल पादड़ी,मनोज सिंह,अमित सिंह,अशोक सिंह ओमप्रकाश सिंह संजय सिंह,मनीष सिंह,मनोज सिंह,अरविन्द सिंह सहित सैकड़ो लोग शामिल थे।
