जम्मू से चली साईकिल यात्रा का एo वीo के ग्रूप्स आफ बेंगलूरू में भव्य स्वागत

जम्मू से चलकर शहीद सम्मान एवम पर्यावरण जागरूकता हेतु सायकिल यात्रा इस समय बेंगलूरू में पहुंच गयी है।कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में ए वी के ग्रुप ऑफ़ इस्टीट्यूशन बेंगलुरु की ओर से आज सभी साइकिल यात्रियों का जोरदार ढंग से स्वागत किया गया l ए वी के ग्रुप के चेयरमैन राजीव राय पूर्वी उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सुरही के रहने वाले हैं l अपने लगातार लगभग 40 साल की तपस्या से निरंतर कठिन मेहनत से उन्होंने ए वी के ग्रुप के शिक्षण संस्थान को पूरे बेंगलुरु में स्थापित किया है l यह हम सबका सौभाग्य कि हमारे बीच का कोई युवा कोई अभिभावक यूपी के पूर्वांचल से आकर के कर्नाटक की राजधानी में इतना बड़ा शिक्षण समुदाय शिक्षण समूह स्थापित किया है।सबसे पहले आयोजक मंडल को हम अपनी ओर से बधाई देते हैं। आज ए वी के ग्रुप की ओर से सभी साइकिल यात्रियों की पर्यावरण जागरूकता अभियान एवं शहीद सम्मान की यात्रा की गोष्ठी सेमिनार भवन में रखी गई l गोष्ठी को संबोधित करते हुए कश्मीर से कन्याकुमारी तक साइकिल यात्रा कार्यक्रम के आयोजक डॉ सानंद कुमार सिंह ने बताया कि ,,पर्यावरण की सुरक्षा मानवता के लिए सबसे ज्यादा जरूरी हैlयदि हम अपने जीवन को बचाना चाहते हैं ,तो जीवन को बचाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है आपको अधिक से अधिक पेड़ लगाना है l प्रदूषण से मुक्त भारत की कल्पना हर युवा के दिल में होनी चाहिएl हम सबकी जिम्मेदारी है और यह कर्तव्य है ,,कि भारत को सुंदर बनाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाएं l पानी को बचाएं l यह छोटी-छोटी जरूरत की चीजें हमारी जिंदगी को बढ़ा सकती हैं l जिंदगी को बचा सकती हैं l हम स्वच्छ भारत बनाना चाहते हैं ,हमें अपने जीवन में पॉलिथीन को प्रतिबंधित करना होगा l कम से कम प्रयोग पॉलीथिन का ,जब जीवन रक्षक प्रणाली के लिए आवश्यकता होगी तो पॉलिथीन हमारे जीवन में हो सकता है l लेकिन सामान्य जनजीवन से हटाना होगा l तब जाकर के अपने हम राष्ट्र भारत को सुंदर बना सकते हैं l कार्यक्रम में ए वी के ग्रुप के प्रशासनिक अधिकारी ,प्रिंसिपल ने डॉ सानंद सिंह और उनकी पूरी टीम का स्वागत किया l कार्यक्रम को भारत यात्रा के मुख्य ट्रस्टी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी के अनन्य सहयोगी के वी नागराज मूर्ति ने संबोधित किया l उन्होंने अपने दिल्ली से कन्याकुमारी तक की पदयात्रा की चर्चाएं कर उन्हें तरोताजा कियाlअपने अनुभवों से सभी साइकिल यात्रियों के मनोबल को बढ़ाया l
ए वी के ग्रुप आफ इस्टीट्यूशन बेंगलुरु के सभी प्रिंसिपल गण सभी प्रवक्ता गण कर्मचारी गण छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में स्वागत का कार्यक्रम हुआ l कार्यक्रम का संचालन प्रिंसिपल मैडम प्रोफेसर नीलिमा ने किया आभार ज्ञापन सफदर अहमद हेड ने किया। सभी छात्र छात्राएं जो भारतवर्ष के सुदूर प्रांत के रहने वाले हैं ए वी के ग्रुप के विद्यार्थी हैं उन्होंने शपथ लिया कि हम अपने जीवन में अधिक से अधिक पेड़ लगाएंगे l इस कार्यक्रम को सफल बनाएंगे l सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस गाजीपुर उत्तर प्रदेश ,का कार्यक्रम हम सबके लिए अनुकरणीय है l हम डॉक्टर सानंद सिंह को बधाई देते हैं।उनका स्वागत करते हैं कार्यक्रम में ब्राइट कॉलेज आफ नर्सिंग के प्रिंसिपल सर अरुण. जगदीश. मनजीत पाजी राजकुमार आदि ने पर्यावरण के चेतना के बारे में विचार रक्खा। सभी साइकिल यात्रियों को बधाई दिया एवम आगे की यात्रा की शुभकामनाएं दी।

विकास राय