
बाराचवर:अगर हुनर और जज्बा हो तो बुलन्दी कब मिलेगी यह किसी को मालूम नही है।कुछ ऐसा ही आर एस कान्वेंट स्कूल बाराचवर गाजीपुर का कक्षा आठवीं मे पढने वाला छात्र दुर्गेश कुमार यादव इसी उम्र मे तेज धावक बन कर सोहरत बटोरने लगा है।प्रथम प्रयास मे ही।सन 2018मे जिलास्तरीय ऐथलेटिक्स200मीटर की दौड़प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान प्राप्त किया।फिर आठ जनवरी 2019को मण्डल स्तर पर सिगरा स्टेडियम वाराणसी मे200मीटर की दौड़प्रतियोगिता मे भी प्रथम स्थान प्राप्त किया।28सितम्बर से 29सितम्बर सन 2019 को हरियाणा राज्य मे हुए स्टेट राज्य स्तरीय 200मीटर की दौड़प्रतियोगिता मे भी प्रथम स्थान प्राप्त किया।9अक्टूबर से11अक्टूबर तक सन2019को जयपुर के राजस्थान मे राष्ट्रीय ऐथेलेटिक्स 200मीटर की दौड़प्रतियोगिता मे भी प्रथम स्थान प्राप्त किया।तथा इस उपलब्धि पर सलभो स्पोर्ट गेम्स इडिया की तरफ 66 हजार रूपया का ईनाम भी मिला। जबतक यह छात्र खेलेगा तबतक पांच हजार रूपया प्रतिमाह मिलेगा।अब दुर्गेश यादव को होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय ऐथेलेटिक्स 200मीटर की दौड़प्रतियोगिता के लिए साई हास्टल लखनऊ की तरफ से आठ जनवरी सन 2020को दुबई मे भाग लेना है।200मीटर की दौड़ के लिये उत्तर प्रदेश से ईकलौता छात्र है।इसके लिए बकायदे बुलावा पत्र दुर्गेश यादव के लिए डाक से घर आ चुका है।बुलावा पत्र पहुचने पर घर तथा गांव मे खुशी की लहर दौड़ गयी।शुभचितंको के द्धारा शुभकामनाओ का अम्बार लगा हुआ है।लोग ईश्वर से प्रार्थना कर रहे है की दुबई मे होनेवाले अन्तर्राष्ट्रीय ऐथलेटिक्स दौड़प्रतियोगिता मे दुर्गेश यादव मेण्डल और ढेर सारा पुरस्कार जीत कर आये।तथा अपने देश राज्य जिला अपने क्षेत्र का नाम रोशन करे। बताते चले की दुर्गेश यादव का घर ईलाके के परानपुर गांव मे है दुर्गेश दो भाई है।तथा इसके पिता लल्लन यादव सी आर पी एफ मे इस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है।तथा माता सुनैना देवी का देहान्त हो चुका है।शुभकामना देने वालो मे आर एस कान्वेंट स्कूल के प्रबंधक यशवन्त सिंह,प्रधानाचार्य अवधेश सिंह यादव सत्यदेव ग्रुप के प्रबंध निदेशक डा०सानन्द सिंह जनजागृति फाऊडेशन के अध्यक्ष श्रीकांत यादव, प्रधानाचार्यअमरनाथ यादव भाजपा जिलामहामंत्री प०श्यामराज तिवारी पूर्व भाज पा मण्डल अध्यक्ष सम्पूर्णानन्द उपाध्याय ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कौशल सिंह प्रधानाचार्य अनिल यादव विवेक सौरभ मुकेश गिरि भा ज पा मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह मुन्ना किसान मोर्चा के ब्लाक अध्यक्ष भीष्मदेव सिंह दीपक सिंह राजेश राय मनोज तिवारी कपिलदेव केसरी अनिल कुमार राय अंजनी मोर्या विरेन्द्र सिंह अंजनी यादव आदि लोगो ने शुभकामनाएं दी है।
