जीवन में शिक्षा के साथ साथ खेल का भी महत्व है:आकाश यादव

दैनिक फॉर मिडिया-मनीष यादव की रिपोर्ट

जमनिया: राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर ग्राम रामपुर फुफुआंव में स्टार स्पोर्ट्स क्लब तत्वाधान में फुटबॉल टुनामेन्ट का शुभारम्भ हुआ।जिसके मुख्य अतिथि आकाश यादव ने फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर आकाश यादव ने कहा कि जिस तरह हमारे जीवन में शिक्षा का बहुत ही अधिक महत्व है उसी प्रकार खेल का भी हमारे स्वास्थ्य और मस्तिष्क को सकारात्मक और ऊर्जावान बनाए रखने में बहुत अधिक महत्व है। युवाओं को प्रतिदिन खूब मन लगाकर पढ़ाई करने के साथ-साथ, कोई न कोई खेल खेलना चाहिए या फिर दो घंटे व्यायाम जरूर करना चाहिए।इस मौके पर वैश खां उर्फ गुड्डू, इमरान खान उर्फ मंटू, सरफराज खान, रमाशंकर शर्मा, जावेद अंसारी, मंजूर खान, केदार राम, फैयाज खां उर्फ बाबर खान, अलाउद्दीन खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।कमेंट्री की भूमिका धर्मेंद्र शर्मा ने निभायी