डाक्टर सानन्द ने भोजपुर कोठी में पहुंच कर डुमरांव महाराज स्व कमल सिंह को दी श्रद्धाजंलि

विहार प्रदेश के जनपद बक्सर मे डुमराव महाराज के निधन के उपरांत ,उनके शोकाकुल भोजपुर कोठी पर, पहुंचकर डाक्टर सानन्द सिंह प्रबन्ध निदेशक सत्यदेव ग्रुप्स आफ कालेजेज गाजीपुर ने डुमरांव महाराज स्व० कमल सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त किया।डाक्टर सानन्द सिंह ने कहा की डुमराव महाराज बेहद संवेदनशील, ईमानदार, दयालु एवं नेक दिल इंसान रहे हैं ।
ईश्वर की कुछ ऐसी कृपा रही है कि रियासतों का राज खत्म हो जाने के बाद, भारत में लोकतांत्रिक भारत में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के जन्म होने के बाद जब प्रथम बार पंडित नेहरू ने लोकसभा की संरचना की उस काल में सौभाग्य से डुमरांव महाराज कमल सिंह 26 साल की उम्र में शाहाबाद लोक सभा क्षेत्र से पहला चुनाव जीतकर के भारत की सबसे बडी पंचायत लोकसभा के सदस्य हुए।बक्सर लोक सभा क्षेत्र से भी आप प्रथम लोकसभा सदस्य चुने गये थे।लगातार दो बार संसदीय जीवन में रहने के बाद भी इतनी विनम्रता और इतनी सरलता वर्तमान समय में लोकतंत्र के प्रतिनिधियों में नहीं देखने को मिलती है । एक राजा जनता का जब सेवक बनता है, उसमें कितनी विनम्रता आती है उसके आप प्रत्यक्ष प्रमाण थे। महाराजा कमल सिंह से जब कभी भी हम लोग मिले उसका सजीव दर्शन हुआ ।महाराजा डुमरांव कमल सिंह के निधन के बाद उनके दोनों बेटे और उनके बाद की पीढ़ी पूरी तरह से समाज सेवा के लिए सक्रिय हुई है यह हम सब के लिए शुभ संकेत है।आज उनके परिजनों से मिलकर के हम सभी को यह गौरव की अनुभूति हुई कि वर्तमान राजनीति में ऐसे राजाओं की दखलअंदाजी होनी चाहिए। यह शुभ संकेत है की राज परिवारों से पढ़े लिखे नौजवान जनता की सेवा के लिए अपनी इच्छा व्यक्त कर रहे हैं।डाक्टर सानन्द सिंह ने कहा की आज की मुलाकात सार्थक रही।युवराज चन्द्र विजय सिंह ने 18 जनवरी को आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवम ब्रह्म भोज में शामिल होने के लिए विशेष रूप से निमंत्रित किया।हम सब ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करने के साथ साथ युवराज के निमंत्रण को स्वीकार किया।इस अवसर पर अमित कुमार सिंह.प्रशान्त सिंह सोनू.वरिष्ठ पत्रकार विकास राय,राम जी गिरी.अम्बरीष पाठक.दुष्यंत तिवारी.मुन्ना सिंह.आर के तिवारी.डाक्टर सुमित सौरभ.डाक्टर बालेश्वर सिंह.डाक्टर शैलेश श्रीवास्तव समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।