बाराचवर–अमरनाथ पूर्वांचल इंटर कालेज सहजतपुर के प्रागण मे समाजवादी नेता एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व०रामनाथ यादव की सर्व दलीय दसवी पुण्यतिथि उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनायी गयी।वक्ताओ ने एक स्वर से कहा की ब्यक्ति के चले जाने के बाद लोग उनके कर्मो को याद करते है।उसी बीच मे से एक पूर्व प्रमुख स्व०रामनाथ यादव भी थे।वे राजनिति मे चाटूकारिता को पसंद नही करते थे।तथा सपा पार्टी के वफादार सिपाही थे।उनके पद चिन्हो पर चलकर ही समाजवाद की पट कथा आगे बढाया जा सकता है।पूर्व विधान परिषद सदस्य काशीनाथ यादव ने श्रद्धांजलि ब्यक्त करते हुए कहा की प्रमुख जी एक महान समाजवादी नेता थे उनके सानिध्य मे रहकर हमने बहुत कुछ सीखा अतिंम समय मे उनसे मेरा किसी मुददे पर टकरार हो गया वे मुझे मनाने का बहुत प्रयास किये लेकिन हमने उनकी बातो को दरकिनार कर दिया।अंत मे वे कहे कि मान जाओ बाद मे पछताना पडेगा। सो वही हुआ।कार्यक्रम को सपा प्रवक्ता राजीव राय पूर्व विधायक सग्राम सिंह यादव भा ज पा के वरिष्ठ नेता विजयशंकर राय पूर्व मंत्री शादाब फातिमा पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी बृजभान सिंह बघेल सपा नेता राजेश राय पप्पू पूर्व विधायक सनातन पाण्डेय स्वामीनाथ सिंह ओमप्रकाश यादव असलम हुशैन श्रीप्रकाश राय बिश्राम यादव रामसागर यादव रविन्द्र प्रताप यादव विरेन्द्र यादव जगदीश योगे प्रधान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कौशल सिंह रामनिवास यादव सत्यदेव सिंह अशोक यादव रामशीष यादव रामदरश पाल रामकृत राजभर काशीप्रधान कमलेश यादव तारानाथ सिंह आदि लोगो ने अपना विचार ब्यक्त किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता चन्द्रमा चौबे ने किया तथा संचालन बुदेला यादव ने किया।अन्त मे कार्यक्रम मे आये हुए लोगो के प्रति अगंद यादव ने आभार प्रकट किया।
