(दैनिक फॉर मीडिया-रिपोर्ट अजय कुमार यादव)

भांवरकोल: क्षेत्र के पखनपुरा गाव के युवाओं द्रारा जन सहयोग से चल रहा भोजन वितरण भूखे राहगीरों, गरीब असहाय,जरुरतमंदो में सातवें दिन शनिवार को भी चावल, दाल, आचार का भोजन भरपेट कराया पूरे विश्व में फैले कोरोना वायरस जैसी महामारी को देखते हुए देश के कोने-कोने से लोग अपने घरों की तरफ पलायन कर रहे हैं। जो कई दिनों से भूखे प्यासे पैदल चल रहे हैं। उन्हें रास्ते में कुछ खाने पीने का कोई सामान लॉकडाउन की वजह से नहीं मिल रहा है।

और वह भूखे पेट घर की ओर जाने को मजबूर है। हालाकि सरकार पूरी कोशिश कर रही है। कि कोई भूखा ना रहे जो जहां है वो वही सुरक्षित रहे और अपने स्थान पर रहे परंतु फिर भी कुछ लोग भूखे पैदल चल रहे ऐसे में तमाम फखनपुरा के समाजसेवीयो ने भूखों को भोजन कराने का काम कर रहे है।

शनिवार की सुबह कुंडेसर डोम बस्ती से शुभारंभ कर फखनपुरा मुसहर बस्ती,मिर्जाबाद, टोडरपुर नट बस्ती के लोगो मे लगभग पाँच सौ लोगो को भोजन कराया गया।दैनिक फॉर मीडिया से बातचीत में समाजसेवी युवाओ ने बताया कि कुछ युवाओ द्रारा शुभारंभ किया गया।

लेकिन बाद में ग्रामवासी भी मदद करने लगे यहा तक की गाव के बाहर प्रांतो एवं विदेशो में रहकर काम कर रहे लोग भी अपना सहयोग राशि दे रहे है।इन्ही लोगो के मदद से प्रतिदिन सुबह स्वादिष्ट भोजन पुड़ी सब्जी,हलवा,चावल,दाल,खिचड़ी,
आचार,लाई नमकीन मेनू के अनुसार भर पेट भोजन खिलाते है।और गरीब परिवारों एवं राहीगीरो को दवा का भी खर्चा वहन करते है।

भोजन व्यवस्था के साथ-साथ सोशल मीडिया के माध्यम से और समाजिक रूप से भी शासन के निर्देशों का पालन करते हुए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस कोरोना महामारी से निपटने के लिए राष्ट्र सेवा को सर्वोपरि मानकर सेवा कार्य में लगा हुआ है और प्रशासन को भी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए उनका भरपूर सहयोग करेगा।उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों के सहयोग के लिए शासन के नियमों का पालन करते हुए अपना सेवा कार्य सतत जारी रखेगा।

इस अदृश्यशत्रु रूपी बीमारी से तभी विजय पाई जा सकती है।जब हम मास्क, एक मीटर की दूरी के साथ लाकडाउन कि स्थिति का पालन करे और अपने घरों पर ही रहे।

यही बचाव का सबसे बड़ा साधन है।इस पुनीत कार्य मे फरहान खान,सरोज सिद्दकी, वाजिद सिद्दकी,फैसल सिद्दकी,यावर सिद्दकी, कैसर सिद्दकी ,आकिब सिद्दकी,सलमान सिद्दकी,गुफरान सिद्दकी,दिलशाद सिद्दकी,बेचन आदि लोग मौजूद रहे।
