गाजीपुर जनपद मुख्यालय पर बनाये गये तीन आइशोलेशन कैम्प स्वामी सहजानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय. गितांजलि पैलेस एवं रायल पैलेस पर लूर्दस कान्वेंट बालिका इण्टर कालेज की प्रधानाचार्य सिस्टर अल्फोंसा एवं उनकी सहयोगी सभी धर्म बहनों के द्वारा तैयार नाश्ते का वितरण किया गया।इनके द्वारा क्षेत्र में लंच पैकैट का भी विरतण और खाद्य सामग्री का भी विरतण बेबस.गरीब मजबूर और असहाय के साथ साथ जरूरतमंद लोगों को किया जा रहा है।लाक डाउन में बिल्कुल ही सही तरीका अपनाते हुवे और सोशल डिस्टेंन्सिंग का पालन करते हुवे यह वितरण का कार्य चल रहा है।सिस्टर अल्फोंसा ने बताया की पूरा लूर्दस परिवार इस कार्य में लगा है।रात होती है तभी सुबह के लिए तैयारी हो जाती है की सुबह में क्या करना है कैसे करना है और कहां करना है।यह सब प्रभु की माया है हम तो बस उनके प्रेरणा के चलते यह सब कर पा रहे है। हम सभी बस उस ईश्वरीय सत्ता के एक माध्यम है जिनको इसी रूप में मानव की सेवा करनी है।इस समय हमारे लिए सबसे बडी पूजा यही है मात्र मानव सेवा जन जन की सेवा।हमें विश्वास है जल्द ही हमारे देश से कोरोना रूपी जो काला बादल छाया है उसका खात्मा हो जायेगा।बस हम सभी को इस घोषित लाक डाउन में संयम से कुछ दिन का और समय देना है।कोरोना से बचाव के लिए हमारे देश के सभी चिकित्सक. अधिकारी कर्मचारी. पुलिस विभाग एवं लोगों की सेवा में लगे सभी स्वयंसेवी संस्थाओं के लोग जो दिन रात सेवा में लगे हैं सभी बधाई के पात्र है।बस कुछ दिन और धैर्य का परिचय देते हुवे अपने को अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए समाजहित में राष्ट्रहित में घर में रहते हुवे लाक डाउन को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग प्रदान करें।@विकास राय
