
सेन्ट जॉन्स स्कूल के प्रधानाचार्य फादर पी.विक्टर ने जरूरतमन्दों को राहत सामग्री का वितरण किया।करोना की इस महामारी में जरूरत मन्दों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने का कार्य फादर पी विक्टर के द्वारा निरंतर जारी है।इसके लिए आज फादर ने सदर तहसील के सलोनी महिमापुर गाँव को चुना।इस अवसर पर जरूरतमंद परिवारों में आटा, चावल,चना,रिफाइंड तेल,नमक ,साबुन एवं सब्जी वितरित किया गया।फादर विक्टर का कहना है कि गरीबों एवं जरूरतमन्दों की सेवा के लिए वे हर समय तैयार हैं।सेंट जॉन्स विद्यालय परिवार मानवता के कार्य में सदा उनके साथ खड़ा है।इस अवसर पर फादर ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि हमें सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखना है कुछ भी खाने से पहले साबुन से बीस सेकेंड तक रगड़-रगड़ कर हाथ धोना है।इस अवसर पर फादर के साथ विद्यालय के रसायन विज्ञान के प्रवक्ता पीएस यादव एवं सलोनी महिमापुर के ग्रामप्रधान बृजेश यादव उपस्थित रहे।@विकास राय
