दैनिक फॉर मीडिया-रिपोर्ट मनीष यादव

जमनिया:कोरोना महामारी में जहा पूरे देश मे लाकडाउन चल रहा है।वही दिहाड़ी मजदूर व निर्धन तबके के लोगो के लिए गुजर बसर करना मुश्किल हो गया है।ऐसे भीषण समस्या को देखते हुए गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल जनकपुर जमनिया के प्रबंधक आकाश यादव ने बेसिक शिक्षा अधिकारी के अपील पर राहत राशन सामग्री आटा, चावल,दाल, सरसो का तेल,मसाला नमक हल्दी साबुन आदि का पैकेट बनाकर ब्लॉक संसाधन केंद्र स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय भेजवाया और कहा कि शिक्षक समाज का आईना होता है।जब तक समाज या देश मे कोई संकट आता है।तो शिक्षक समाज तन मन धन से सहयोग देने के लिए उठ खड़ा होता है।हम आशा करते हैं देश को जल्दी ही महामारी से छुटकारा मिल जायेगी
