उत्तर प्रदेश का पहला कोविड-19 सैंपल कलेक्शन सेंटर उत्तर प्रदेश का पहला कोविड-19 सैंपल कलेक्शन सेंटर गाजियाबाद के संयुक्त जिला अस्पताल में खोला गया है।बता दें कोरोना वायरस को लेकर डॉक्टरों में जांच करते समय संक्रमण फैल रहा था।देश में कई डॉक्टर कोरोना वायरस पॉजिटिव भी पाए गए हैं।इसी को लेकर गाजियाबाद के संयुक्त जिला अस्पताल में कोविड-19 सैंपल कलेक्शन सेंटर का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता लाल ने किया है।
नोएडा में कोरोना वायरस का एक और पॉजिटिव केसनोएडा में कोरोना वायरस के एक और पॉजिटिव केस सामने आया है. संक्रमित मरीज दिल्ली में एक कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया था. यहां पर अब तक 59 लोग महामारी से संक्रमित हैं।
24 घंटे में 354 नए मरीज:
स्वास्थ्य मंत्रालय मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि जो भी लोग क्वारनटीन में हैं उनकी निगरानी की जा रही है. कोरोना से निपटने के लिए सिस्टम को 3 भागों में बांटा गया है. कोरोना मरीज के लिए कोविड केयर सेंटर और हेल्प सेंटर भी बनेंगे. रेलवे ने 40 हजार आइसोलेशन बेड तैयार किए हैं. लव अग्रवाल ने बताया कि 24 घंटे में कोरोना के 354 नए मरीज आए हैं.।8 लोगों की मौत हुई है. वहीं लॉकडाउन को लेकर उन्होंने कहा कि सही वक्त पर फैसला होगा।
बिहार में कोरोना के 2 और मामले
बिहार में आज कोरोना वायरस के 2 और केस सामने आए हैं. दोनों ही मामले सीवान के हैं. राज्यों में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 34 हो गई है।
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1000 पार महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1000 के पार हो गई है. यहां पर 1018 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।जबकि 64 लोगों की मौत हो चुकी है. अकेले मुंबई में कोरोना के 642 केस हैं. वहीं, 40 लोगों की मौत हुई है. पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना के 150 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 12 लोगों की जान गई है।
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 25 नए मामले, 2 मरीजों की मौत दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 25 नए मामले सामने आए हैं. इसी के साथ 2 मरीजों की मौत भी हुई है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुट ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
जम्मू और कश्मीर में तीसरी मौत जम्मू और कश्मीर में कोरोना वायरस से तीसरी मौत हुई है।बांदीपोरा के एक शख्स ने श्रीनगर के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा. वहीं, जम्मू और कश्मीर में कोरोना वायरस के 15 नए केस सामने आए हैं, जिसके बाद यहां पर कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 125 हो गई है।
गुजरात में कोरोना से एक और मौतगुजरात में कोरोना वायरस से एक और शख्स की मौत हो गई. सूरत में 52 साल के एक मरीज ने दम तोड़ा. गुजरात में कोरोना से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है।
लॉकडाउन का पालन करें लोग
स्वास्थ्य मंत्रालयस्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि एक स्टडी आई है जिसमें कहा गया है एक आदमी 30 दिन में 406 लोगों को इन्फेक्ट कर सकता है.अगर हम लॉकडाउन कर दें तो एक व्यक्ति केवल 2.5 को इन्फेक्ट कर सकता है, इसलिए लॉकडाउन का पालन करें. कई जगहों पर निर्देशों का सख्ती से पालन किया गया तो फायदा भी नजर आया है. जैसे कि नोएडा, भीलवाड़ा और पूर्वी दिल्ली.
ओडिशा में कोरोना वायरस से पहली मौतओडिशा में कोरोना वायरस से पहली मौत हुई है. राजधानी भुवनेश्वर में 70 साल के एक बुजुर्ग की एम्स में मौत हो गई।
एक दिन का वेतन देंगे दिल्ली पुलिस के अधिकारीवैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस के हर रैंक के अधिकारी अपनी 1 दिन की सैलरी पीएम केयर फंड में डोनेट करेंगे. दिल्ली पुलिस में तकरीबन 85000 कर्मी व अधिकारी काम करते हैं।
मेवात में 16 नए केस हरियाणा के मेवात में कोरोना के 16 नए मामले सामने आए हैं।यह सभी लोग तबलीगी जमात के मरकज से लौटे थे।मेवात में कोरोना मरीजों की संख्या 30 हो गई है।
मरकज से लौटीं दो महिलाएं
पॉजिटिव पंजाब के मनसा में तबलीगी जमात के मरकज से लौटी दो महिलाएं कोरोना पॉजिटिव मिली हैं. यह दोनों सिविल अस्पताल में क्वारनटीन थीं. बताया जा रहा है कि दोनों छत्तीसगढ़ की रहने वाली हैं. इनके संपर्क में आए 20 लोगों के रिजल्ट निगेटिव आए हैं.
हरियाणा में सोमवार को कोरोना वायरस के 29 नए मामले सामने आए हैं. इसमें पलवल में 8, फरीदाबाद में 7, करनाल में 4, जींद-सोनीपत-चरखी दादरी-फतेहाबाद में एक-एक मामले आए हैं।
हिमाचल में 4 जमाती पॉजिटिव
हिमाचल प्रदेश में तबलीगी जमात से जुड़े चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. सोमवार को 11 लोगों का टेस्ट हुआ था, जिसमें चार में संक्रमण की पुष्टि हुई है. हिमाचल प्रदेश में कोरोना के 18 केस हैं, जिसमें 11 तबलीगी जमात से जुड़े हैं.
महिला ने की आत्महत्यादेश में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है. इस वजह से लोग दहशत में हैं और आत्महत्या जैसे कदम उठा रहे हैं. ताजा मामला पंजाब में सामने आया है. कपूरथला के अधीन आने वाले सब डिवीजन फगवाड़ा के गांव खुरमपुर में एक महिला ने आत्महत्या कर ली. 65 वर्षीय इस महिला को शक था कि उसे कोरोना हो गया है।
मुंबई में 34 लोगों की मौतकोरोना की महामारी ने मुंबई में 34 लोगों की जान ले ली है. बीते चौबीस घंटे में 4 लोग कोरोना की वजह से काल के गाल में समा चुके हैं. जुहू में रहने वाले फिल्मी सितारे भी कोरोना से घबराए हुए हैं. यहां फिल्मकार करीम मोरानी की दो बेटियां कोरोना पॉजिटिव मिली हैं.
कम्युनिटी ट्रांसफर का खतराकोरोना देश में अभी पांव पसारने की कोशिश कर रहा है, लेकिन कुछ इलाकों में इसका संक्रमण तेजी से फैला. अब सवाल उठता है कि ये कम्युनिटी ट्रांसफर की दस्तक है. सरकार बोल रही है कि देश में अभी कम्युनिटी ट्रांसफर के हालात नहीं हैं. वहीं एम्स के डायरेक्टर का मानना है कि कुछ इलाके में इसका खतरा बना हुआ है।
