
भांवरकोल। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव के बीच प्रशासन द्वारा लाकडाउन के दौरान भले ही आम लोगों को शासन प्रशासन के स्तर से मदद की जा रही है। इसके बावजूद लाकडाउन के दौरान गरीबों, मजदूरों की मदद में क्षेत़ के सम्भांन्त लोग आगे आ रहे हैं। क्षेत़ के कुंडेश्वर गांव के युवा समाजसेवी अजय कुमार राय ने क्षेत्र के फखनपुरा मुसहर बस्ती,कुंन्डेसर डोम बस्ती, अहिरौली के मुसहर बस्ती के लगभग कुल 75 परिवारों को शनिवार को 250 भोजन का पैकेट का वितरण किया गया।इस मौके पर उन्होंने बताया लाकडाउन के दौरान भोजन बितरत का कार्य लगातार चलता रहेगा। उन्होंने बस्तियों में लोगों से अपील किया कि लाकडाउन के दौरान घरों में ही रहें। बहुत जरूरी काम हो तो ही घरों से निकलें।सोशल डिस्टेंसिंग पर ध्यान देने का आग्रह किया ताकि कोरोना वायरस महामारी के चेन को तोड़ा जा सके ।इस मौके पर श्रीभगवान, राजेंद्र यादव, सुरेंद्र राय,मुन्ना गुप्ता, आदि ने वितरण में सहयोग दिया।
