लाकडाउन में भूखे लोगों को राशन देने के लिए खुद आगे आये सदरे आलम

गाजीपुर जनपद के बाराचंवर ब्लाक के कामुपुर में लाकडाउन में फंसे गैर जनपद के नौ परिवारों को पूर्व मंत्री सैय्यदा शादाब फातिमा के करीबी एवं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं जिला पंचायत सदस्य सदरे आलम के द्वारा राहत सामग्री के रूप में खाद्यान्न सामग्री वितरित की गयी।जालौन और बलियां जनपद के नौ परिवार जिनका मुख्य पेशा मदारी का खेल एवम जडी बूटी बेचना तथा घर से खाने के लिए अनाज मांग कर अपनी भूख मिटाना है।लाकडाउन में यह सभी लोग कामुपुर स्कूल एवं बगिचे में पन्नी एवं तिरपाल लगा कर अपने परिवार के साथ ठहरने पर विवश हैं।थानाध्यक्ष दिव्यप्रकाश सिंह ने इन लोगों की मदद की थी।उनके द्वारा जानकारी दिये जाने पर फादर फेलिक्स राज प्रधानाचार्य हार्टमन इण्टर कालेज हार्टमन पुर ने भी भरपूर खाद्यान्न उपलब्ध कराया था।अचानक पुनः लाकडाउन 3 मई तक के लिए बढा दिया गया।इन सभी परिवार के सामने भोजन की बहुत बडी समस्या खडी हो गयी।जब इसके बारे में जिलापंचायत सदस्य सदरे आलम को जानकारी हुई तो उन्होंने कहा की यह सभी परिस्थितियों के वश हमारे क्षेत्र में लाकडाउन में फस गये है।यह हमारे गाजीपुर के लिए मेहमान है और हम सभी को इनका पूरा सहयोग करना चाहिए।आप किसी की भूख मिटाने में मदद करें किसी के चिंतित चेहरे पर खुशी ला सके किसी बेबस मजबूर गरीब की सहायता का माध्यम बनते है तो इससे बडी ईबादत और पूजा कोई और नहीं है।सदरे आलम के द्वारा क्षेत्र में लगभग तीन हजार से ज्यादा मास्क एवं हजारो की संख्या में सेनेटाईजर का भी वितरण किया गया है और यह सिलसिला चल रहा है।सदरे आलम ने कहा की बस सेवा भाव से मैने इन बेबस असहाय परेशान लोगों की मदद की है।उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील किया है की लाकडाउन में घर पर रहें और सुरक्षित रहें।अपने आस पास के लोगों की मदद करें।बेवजह घर से बाहर न निकलें।बाहर निकलते समय मास्क का उपयोग करें।अपने हाथ को समय समय पर साबून और हैण्डवाश से साफ करते रहें।सोशल डिस्टेंन्सिंग का पालन अवश्य करें।आज इनको दिये गये राशन पैकैट में प्रत्येक परिवार को चावल.आटा.नमक.सरसो तेल.मसाला. साबून.सर्फ.चाय पत्ती चीनी.बिस्किट था।नवजात बच्चे के मालिश के लिए सरसों तेल के साथ सभी महिलाओं के लिए चप्पल भी उपलब्ध कराया गया।सभी परिवारों ने जिलापंचायत सदस्य सदरे आलम को इस संकट की बेला में तपती दुपहरी में खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध कराने के लिए सजल नेत्रों के साथ आभार ब्यक्त किया।इस मौके पर आफताब आलम समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।