गाजीपुर : रविवार को कांशी राम आवास कॉलोनी बड़ी बाग में हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा किया I मोटर मेकेनिक जाबेद खान की बीबी ने अपने आशिक और उसके दोस्त के साथ मिलकर हत्या की थी। आपको बताते चलें कि बीते 24 अप्रैल को बड़ीबाग चुंगी स्थित कांशीराम आवास कॉलोनी के पास खेत में मोटर मैकेनिक जावेद खान का शव पाया गया था। जिसकी हत्या की आशंका जताई गई थी। शहर कोतवाली पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक की बीबी, उसके आशिक समेत तीन को गिरफ्तार किया ।पुलिस के अनुसार मृतक जावेद खान की शादी 12 साल पहले शहजादी से हुई थी। इन दोनों से 3 बच्चे भी है। पेशे से मोटर मैकेनिक जावेद और उसकी बीवी के बीच धीरे-धीरे दूरियां बढ़ती गई। वहीं दूसरी ओर जावेद की बीवी की बंशीबाजार निवासी सिकंदर से नजदीकियां बढ़ गई। कुछ ही दिनों में सिकंदर और जावेद की पत्नी के बीच नाजायज संबंध पैदा हो गए, जिसके बीच रोड़ा बनता देख जावेद खान को इन लोगों ने रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
वारदात में शामिल तीसरा शख्स रहीम गोरख है जो कुछ ही दिन पहले ही जेल से छूटा है। पुलिस ने बताया कि गोरख की भी जावेद से खुन्नस चल रही थी। उसे शक था कि जावेद की मुखबिरी के कारण ही वह बाइक चोरी के मामले में जेल गया था। सिकंदर और रहीम गोरख ने मिलकर वारदात की रात जावेद खान को गमछे से गला कसकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने सिकंदर, गोरख और शहजादी तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
