डीएम ने गरीबों में वितरित किए खाद्य सामग्री

भांवरकोल:वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से हुए लॉक डाउन में जरूरतमंदों के बीच जिला प्रशासन की ओर से राहत पहुंचाई जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य ने पखनपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में 36 वनवासी परिवारों एवं भांवरकोल में 21 गरीब परिवारों में राशन पैकेट के साथ साथ मास्क का भी वितरण किया।गरीब असहाय परिवार को डीएम के द्वारा राहत सामग्री देते हुए उनसे जागरूक एवं सतर्क रहने की अपील की।ऐसे में कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी सावधानी बरतें। अपने मुंह को हमेशा मास्क या गमछे से ढक कर रखें।सोशल डिस्टेंसी का पालन करे। इसके अलावा काम के दौरान भी समय-समय पर साबुन से हाथों को अच्छी तरह धोएं।बता दे कि लॉक डाउन की वजह से दिहाड़ी मजदूरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।कोरोना की महामारी की वजह से जिला प्रशासन और समाजसेवियों द्वारा जरूरतमंदों को हर संभव सहायता पहुंचाई जा रही है। इस मौके पर  पुलिस अधीक्षक डॉ0 ओमप्रकाश सिंह ,एसडीएम राजेश कुमार गुप्ता,क्षेत्राधिकारी विनय गौतम,थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव, अशेषनाथ सिंह,एसआई सकलदीप सिंह,नन्दलाल कुशवाहा, ग्राम प्रधान नदीम सिद्दकी सहित कई मौजूद रहे।