दैनिक फॉर मीडिया-रिपोर्ट मनीष यादव

जमनिया/गाजीपुर: विश्व में जानलेवा महामारी के रूप में पांव पसार चुके कोरोना वायरस के से बचने के लिए प्रधानमंत्री ने लाकडाऊन के बीच गरीबों की मदद करने के लिए पुलिस व प्रशासन के साथ ही समाजसेवियों ने भी हाथ बढ़ा दिये हैं।
गुरुकुल इंटरनेशनल कान्वेंट स्कूल के प्रबंधक आकाश यादव ने अपने निजी साधन से हरी सब्जियां भरकर के करजही सहित अन्य ग्रामवासियों को आलू, टमाटर, प्याज, कद्दू आदि हरी सब्जियां वितरित किया। आकाश यादव के अनुसार वह लाकडाऊन के तीसरे दिन से ही लोगों को हरी सब्जियां बांटने का कार्य कर रहा है, जो लाकडाऊन के अंतिम चरण तक चलता रहेगा।
