ग्राम प्रधान ने गरीबो में बाटी राशन सामग्री

भांवरकोल। कोरोना वायरस के चलते फैली महामारी के जंग में गांवों के जनप्रतिनिधि भी आगे आ रहे हैं। क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधि आपने गांवों के पीड़ितों तक मदद पहुँचा रहे हैं। इसी क्रम में भांवरकोल ब्लाक के ग्राम पंचायत कुंडेसर के ग्राम प्रधान शांति  देवी  अपने पति महेंद्र राय के साथ मिलकर दरवाजे पर 15 गरीब परिवार को राशन सामग्री वितरि‍त किया।