लाकडाउन :अभिनेता व गायक राहुल राय ने ग्रामीणों को कराया जलपान

मुहम्मदाबाद। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश को लॉकडाउन कर दिया गया है। गुरुवार को लॉकडाउन की एडवाइजरी का पालन करने के लिए ग्रामीण हर संभव प्रयास भी कर रहे है। ग्रामीण इलाका में सड़को पर सन्नाटा पसरा है। इसके अलावा बाजार भी बंद है, जिसके चलते राहीगिरो एवं ग्रामीणों को चाय, जलपान भी नसीब नहीं हो पा रही है।

परसा गाव के समाजसेवी अभिनेता व गायक राहुल राय ने अपने सहयोगियों के साथ ग्रामीणों एवं राहीगिरो के लिए जलपान की व्यवस्था की। इस दौरान सहित चितबड़ागांव मुहम्मदाबाद मार्ग पर   राहगीरो के लिए स्टाल भी लगाया साथ ही प्रत्येक परिवार को भी सैनेटाइज कर उन्हें जलपान कराया।राहुल राय  ने कहा कि जिस तरह भीषण महामारी पूरे देश भर में है, उसे देखते हुए आज संगठन ने यह कदम उठाया है। अपना सामाजिक दायित्‍व निभाते हुए काम मे लगे   क्षेत्र के  पुलिसकर्मी और  स्वास्थ्यकर्मी सफाईकर्मी  रात दिन काम लगे हुए हैं। उन सबके लिए जलपान का प्रबंध किया गया।