लौवाडीह: कोरोना जैसी महामारी के बावजूद करीब 65 किमी के क्षेत्रफल में घूमकर लोगो के दरवाजे तक अखबार पहुचाने वाले कर्मयोगी शशिकान्त यादव को स्वर्णलता फाउण्डेशन ट्रस्ट के सदस्यों में माल्यार्पण व अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया।सदस्यों ने कहा कि शशिकान्त यादव 10 वर्ष से मुहम्मदाबाद तहसील मुख्यालय से3 समाचार पत्रों को उठाकर करइल के सुदूर गावो में आकर घर घर तक लोगो के हाथों उसे पहुचाने का कार्य करते है। इस मौके पर सतीश राय ने कहा कि सुबह से लेकर शाम तक गलियों तक प्रतिदिन अखबार पहुंचाने वाले कर्मयोगियों का सम्मानित कर हौसला बढ़ाना जरूरी है। कहा कि समाचार पत्र वितरकों के माध्यम से हम सब देश दुनिया की खबर पढ़ते हैं। समाचार पत्र वितरक इंजीनियर योगेश राय ने कहा कि वह करीब डेढ़ दशक से लोगों की सेवा में लगे हुए हैं। नगर से लेकर ग्रामीण इलाके तक के लोगों को अखबार पहुंचाकर कोरोना महामारी में देश दुनिया की खबर पहुचाता हूं। इस मौके पर गांव के गणमान्य लोग रहे।
