समाज हितैषी का निधन

उत्तर प्रदेश जनपद गाजीपुर!!
मोहम्मदाबाद तहसील अंतर्गत ग्राम सभा चंदनी के पूर्व ग्राम प्रधान एवं ऑल इंडिया टूरिस्ट कमेटी वाराणसी के अध्यक्ष ओम नाथ राय (उम्र लगभग 52 वर्ष) की मृत्यु की सूचना जैसे ही दिल्ली से ग्राम सभा चंदनी पहुंची, उनके सामाजिक कार्य की वजह से आसपास गांव में शोक की लहर दौड़ गईl लगभग 2 वर्ष से बीमार चल रहे थेl इन दिनों इलाज के लिए दिल्ली में भर्ती थे lइस दुखद सूचना की जानकारी होने पर शम्स मॉडल स्कूल मुरकी खुर्द के प्रबंधक खान अहमद जावेद, संयोजक जयप्रकाश प्रजापति एवं प्रधानाचार्य राजदा खातून ने दुख व्यक्त किया हैl साथ ही इस विपत्ति की घड़ी में उनके परिवार के लोगों को हिम्मत बनाए रखने एवं उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी किया है l