डालिम्स सनबीम स्कूल में धूमधाम मनाया गया शिक्षक दिवस, याद किये गए डॉ०सर्वपल्ली राधाकृष्णन

मुहम्मदाबाद/गाजीपुर : गांधीनगर स्थित डालिम्स सनबीम स्कूल के प्रांगण में शिक्षक दिवस के अवसर पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के शिक्षा एवं देश के प्रति समर्पण को याद किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के निदेशक हिमांशु राय एवं प्रबंधक हर्ष राय ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।

इस अवसर पर निदेशक हिमांशु राय ने कहा कि शिक्षा रूपी ज्ञान की खुशबू जीवन में भर देता है। उन्होंने कहा गुरु की परंपरा रही है समाज को शिक्षित करने की । गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु, गुरु देवो महेश्वरा, गुरु ,साक्षात परम ब्रहमा तस्मे श्री गुरवे नम:, गुरु को ईश्वर ने भी श्रेष्ठ माना है इस की गरिमा बनाए रखना हम सबों का कर्तव्य है।

 

हर्ष राय ने राधाकृष्णन के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा की हमें उनके विचारों और बताये मार्गों का अनुशरण करते हुए बच्चों के भविष्य एवं राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए ।

सरज़ू राय मेमोरीयल पीजी कॉलेज एवं डालिम्स के शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को एक-एक प्रशस्ति पत्र  एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम में  नेहा राय , काजल त्रिपाठी , मुकेश राय , नारायण वर्मा ,मिंकू राय, मोकिम अंसारी , राजेश राय , रामजी राय , यशपाल सिंह , प्रिया राय आदि शिक्षकों की भी सहभागिता रही। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दिवाकर पांडेय , विकास राय , अजय द्विवेदी , सुनील राय एवं अन्य सम्मानित जन उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन अमित राय ने किया ।