शोक में न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

मोहम्मदाबाद । सोमवार को न्यायालय खुलते ही करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता सदानंद यादव (58) वर्ष के निधन की खबर सुनते ही अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई सेंट्रल बार एसोसिएशन के सदस्यों ने बार परिसर में एक वृहद शोक सभा का आयोजन किया। विदित हो कि अचानक तबीयत खराब होने के बाद वाराणसी के हॉस्पिटल में इनका निधन शनिवार की रात्रि में हो गया उनका दाह संस्कार सुल्तानपुर घाट पर किया गया ।सेंट्रल बार के पूर्व अध्यक्ष आलोक कुमार राय ने शोक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मृदुल स्वभावी बार के वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व सचिव सदानंद यादव की मृत्यु से अधिवक्ता समाज की अपूर्णनीय क्षति हुई है सदानंद यादव पूरे कार्यकाल में एक निर्विवाद अधिवक्ता के रूप में पहचान बना रखी थी उनके निधन से हुई रिक्तता की भरपाई संभव नहीं है उपस्थित सदस्यों ने अपने को 2 मिनट का मौन रखकर मृतात्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को सहन शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की । इस अवसर पर प्रमुख रूप से बार के वरिष्ठ अधिवक्ता दयाशंकर दुबे मृत्युंजय राय श्यामा पांडे समता बिंद संतोष श्रीवास्तव मुन्ना यादव प्रेम शंकर राय अरुण श्रीवास्तव आशुतोष कुमार राय विमल राय पप्पू यादव आशुतोष चौधरी अवध बिहारी यादव राजमोहन मिश्रा सहित काफी संख्या में वादकारी व अधिवक्ता मौजूद रहे अध्यक्षता विनय कुमार राय तथा संचालन सचिव अनिल कुमार राय ने किया ।