भांवरकोल:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर भाजपा भांवरकोल मण्डल दूतीय के अंतर्गत शेरपुर खुर्द में सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया गया। इसमे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।मण्डल अध्यक्ष सतीश चंद्र राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कुशल शासन नीति से भारत विश्व पटल पर अपनी पहचान बना रहा हैं। उन्होने देश को विकसित व विकासशील देशो की श्रेणी मे लाकर खड़ा कर दिया।

मण्डल महामंत्री ओमप्रकाश राय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केन्द्र की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर योजना का लाभ पहुंचाए।कार्यकर्ताओ ने इस दौरान कोविड-19 संक्रमण से बचने एवं शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने की आवश्यकता पर जोर दिया।इस मौके पर संजय प्रसाद माली,जितेंद्र राय,मनीष राय,सत्येंद्र राय,अवनीश राय,सुधांशु राय,राजू यादव और शुभनारायन उपाध्याय आदि लोग थे।
