न्यायिक अधिकारी ने किया पदभार ग्रहण

मोहम्मदाबाद:  दीवानी न्यायालय मोहम्मदाबाद कक्ष संख्या तीन में न्यायिक अधिकारी शिवजी यादव ने आज अपना पदभार ग्रहण कर लिया  । विदित हो कि यह अदालत विगत कई सालों से रिक्त चल रहा था जिससे  वादकारियों को काफी परेशानी का सामना  करना पड़ रहा था अधिवक्ताओं के काफी प्रयास के बाद पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति संभव हो सकी है इसके पूर्व श्री यादव सिविल जज जूनियर डिविजन कक्ष संख्या दो जिला मुख्यालय पर  तैनात थे इनके  पदभार ग्रहण करते ही अधिवक्ताओं और बादकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई इसी क्रम में सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष व  सुलह अधिकारी आलोक कुमार राय के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमडल न्यायिक अधिकारी महोदय से मिला तथा सहयोग का आश्वासन दिया । न्यायिक अधिकारी शिवजी यादव ने कहा की पुरानी पत्रावली का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर आप लोगों के सहयोग से की जाएगी इस अवसर पर प्रमुख रूप से न्यायिक अधिकारी गण  प्रदीप कुमार कुशवाहा अमित कुमार वह अधिवक्ता दयाशंकर दूबे अनिल कुमार राय प्रेम शंकर राय समता बिंद श्यामा पांडे संजय राय आनंद प्रधान गोविंद नारायण सिन्हा विजय नारायन राय सतीश चंद्र राय सच्चिदानंद राय अवध बिहारी यादव सहित काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।