डालिम्स सनबीम स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन

करीमुद्दीनपुर: ‘राष्ट्रपिता’ महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को डालिम्स सनबीम स्कूल गांधीनगर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ उनका जन्म दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय मे दोनों महापुरुषों की तस्वीरों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

शिक्षकों ने महापुरुषों को अर्पित की श्रद्धांजलि

विद्यालय के समस्त शिक्षकों व कर्मचारियों ने इन महापुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर डालिम्स सनबीम स्कूल एवं सरजू राय मेमोरियल पीजी कालेज में गोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसमें अमित राय ने महापुरुषों के जीवन व इनके महान कार्यों के बारे में बताते हुए भाषण कविता प्रस्तुत की। इसके पूर्व छात्र छात्राओं को ऑनलाइन वीडियो के माध्यम से दोनों महान विभूतियों का स्मरण कराया गया इस अवसर पर विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।जिसमें विद्यालय के समस्त स्टाफ हाथो में झाड़ू लेकर परिसर को साफ किया।इस मौके पर कोआर्डिनेटर मिंकू राय,मुकेश राय, नारायण वर्मा, विनोद शर्मा, रोहित पांडेय, मधुकर पांडेय, ओमप्रकाश सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।