कैंडल मार्च निकाल हाथरस की बेटी को दी श्रद्धांजलि

मुहम्मदाबाद:देश में बढ़ते गैंगरेप जैसी जघन्य घटनाओं से देश के लोगों में गुस्सा एवं रोष व्याप्त है। देश के कोने कोने में हाथरस जैसी घटनाओं को लेकर नारेबाजी तथा केंडिल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं जनपद गाज़ीपुर के तहसील मुहम्मदाबाद में हाथरस गैंगरेप की शिकार हुई स्व. मनीषा बाल्मीकि तथा उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे बहन, बेटियों के ऊपर बलात्कार जैसी जघन्य अपराधिक घटनाओं में बेटियों को इंसाफ़ दिलाने की मांग को लेकर मुहम्मदाबाद में वृहस्पतिवार को शाम  6 बजे केंडिल मार्च निकाला गया । केंडिल मार्च नगरपालिका परिषद के मुख्य गेट से शुरू होकर हाथों में श्लोगन लिखी तख्तियों के साथ तहसील मुख्यालय , बिट्ठल चौराहा , यूसुफपुर बाज़ार, मशीनरी लाइन होते हुए दाउदपुर में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर स्थल पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया और शोक सभा व्यक्त किया गया।

श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से “महादलित परिसंघ के “( पूर्वी उत्तर प्रदेश के ) अध्यक्ष चंदन रावत, अधिवक्ता डॉ राजकुमार रावत, पूर्व ब्लाक प्रमुख  चन्दा यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र यादव , पूर्व बसपा नगर अध्यक्ष मु०बाद रंजय कुमार सागर, शिक्षक सभा अनु०जिला अध्यक्ष गाज़ीपुर ,समता बिंद, नगर पालिका सभासद मु० बाद गिरजा प्रसाद,मु०बाद युवा सभासद कैफ अंसारी, ताबिश ,सतीश चन्द्र भारती, अनुराग यादव, अरविंद यादव, सोनू कुमार ,मुन्ना राम,सज्जन कुमार, नैन कुमार , गोपाल कुशवाहा,भाजपा अनु०जाति जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र कुमार ,जय प्रकाश, दिलीप कुमार,राघवेन्द्र भारती, अनिल कुमार ,पूर्व सेना नायक अनिरुद्ध राम, सहादुर भारती जैसे क्षेत्र के सैकड़ों लोग शामिल रहे ।