मुहम्मदाबाद:उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू 15 दिसंबर को संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत शेरपुर में स्थित हनुमान मंदिर पर दोपहर 12 बजे बैठक में भाग लेंगे और न्याय पंचायत कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।इसकी जानकारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भांवरकोल के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार राय ने दी।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सीताराम राय ,राकेश राय, स्वदेश राय सपन, शिवाश्रय राय सहित दर्जनों युवा कार्यकर्ताओ ने गाव सहित क्षेत्रों में घर घर जनसंपर्क कर कार्यक्रम आने का आवाहन किया
(अजय कुमार यादव की रिपोर्ट)
