सत्यदेव डिग्री कॉलेज बोरसिया में राष्ट्रीय सेवा योजना के तीसरे दिन कोरोना जागरूकता व मास्क वितरण किया

गाजीपुर। सत्यदेव डिग्री कॉलेज गाधिपुरम (बोरसिया) के तत्वाधान में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन बोरसिया गांव में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने कोरोना के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान इस खतरनाक बीमारी से बचाव के लिए लिए लोगों में माक्स का वितरण किया गया।

जागरूक करते हुए लोगों को बताया गया कि सावधानी ही इस इस खतरनाक बीमारी से बचाव है। लोगों से अपील किया की मास्क लगाने के साथ ही सैनिटाइजर का इस्तेमाल अवश्य करें। कहा कि कोरोना बीमारी से बचने के लिए हो रहे टीकाकरण में बढ़-चढ़कर भाग लेकर कोरोन से बचाव करते हुए उसे हराने का कार्य करें। इस अवसर पर अमित वर्मा, शिवम, आकाश गौरव, कार्यक्रम अधिकारी श्याम कुमार आदि उपस्थित रहे। टीम का संचालन छात्रा कनक लता शर्मा ने किया।