शेरपुर कला निवासी संजय राय ने श्री राम मंदिर निर्माण में दे चुके पाच लाख रुपए

मुहम्मदाबाद: यूथ रूरल एंटरप्रेन्योर फाउंडेशन के मार्गदर्शक शेरपुर कला निवासी  संजय राय ने  अपने पैतृक गांव के खेल मैदान में आयोजित  बेरोजगार को स्वरोजगार से जोड़ने की मुहिम  कार्यक्रम में  श्री मंदिर निर्माण के लिए दो लाख इक्यावन हजार रुपये प्रदान किए। इसके पहले भी दो लाख इक्यावन हजार रुपए दे चुके है।इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला जिला प्रचारक सुशील ,विभाग संघ सच्चिदानंद राय जिला सह बौद्धिक प्रमुख मिथिलेश राय, युवा समाजसेवी राघवेंद्र उपाध्याय उर्फ बुच्चू बाबा ,सोनभद्र जनपद के नगर प्रचारक सौरभ और ग्राम समिति के सदस्य डॉ0 सन्तोष राय सहित अन्य लोग रहे।

134 साल चली कानूनी लड़ाई के बाद 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ किया। 5 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर का भूमि पूजन किया। अब राम मंदिर का काम शुरू हो गया है। अगले 39 महीने में यानी 2024 के लोकसभा चुनाव के आसपास मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा।

मंदिर निर्माण के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने देशभर से चंदा लेने का अभियान शुरू किया है। दो दिन में ही ट्रस्ट को 100 करोड़ का चंदा मिल गया है।

ट्रस्ट का चंदा लेने का कार्यक्रम कब तक चलेगा?

राम मंदिर निर्माण के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 15 जनवरी से चंदा लेना शुरू किया है। इस अभियान को राम मंदिर निधि संकल्प संग्रह अभियान नाम दिया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सबसे पहले चंदा देकर इस अभियान की शुरुआत की। कोविंद ने चेक के जरिए 5 लाख 100 रुपए का चंदा दिया।

इस अभियान में पांच लाख से ज्यादा गांवों के 12 करोड़ से ज्यादा परिवारों तक पहुंचने का टारगेट है। 27 फरवरी तक चलने वाले अभियान की हर रोज समीक्षा की जा रही है, ताकि चंदे के नाम पर कोई फ्रॉड नहीं हो। इसके बाद भी कुछ जगहों से मंदिर के नाम पर चंदा उगाही के मामले सामने आए हैं।

कितना चंदा दे सकते हैं?

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि अभी धन संग्रह अभियान का पहला चरण चल रहा है। ये 31 जनवरी तक चलेगा। इसमें लोगों से 2 हजार या इससे ज्यादा चंदा लिया जा रहा है। इसे चेक से लिया जा रहा है। इसके अलावा 20 हजार रुपए तक का नकद सहयोग ट्रस्ट की रसीदों पर भी लिया जा रहा है।

अभियान का दूसरा चरण 1 फरवरी से शुरू होगा। इसमें घर-घर जाकर चंदा लिया जाएगा। इस चरण में चंदा लेने के लिए 10, 100 और हजार रुपए के कूपन के जरिए दान लिया जाएगा। इस अभियान से करीब एक हजार करोड़ रुपए का चंदा आने का अनुमान है।

कैसे चंदा दे सकते हैं?

आप चाहें तो सीधे कैश दे सकते हैं। चाहें तो ट्रस्ट की ओर से गठित टोलियों को चेक दे सकते हैं। ट्रस्ट के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं या फिर ऑनलाइन भी दान दे सकते हैं। कैश जमा करने पर आपको उसी वक्त रसीद दी जाएगी। वहीं, ऑनलाइन रुपए देने पर आपको मेल पर जनरेट रसीद मिलेगी। बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करने वाले लोग ट्रस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट से रसीद जनरेट कर सकते हैं।

आप चाहें तो ट्रस्ट के अकाउंट में सीधे UPI, NEFT, RTGS, IMPS कर सकते हैं। ट्रस्ट ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अकाउंट की डीटेल दी है।