(दैनिक फॉर मीडिया-अजय कुमार यादव की रिपोर्ट)

गाजीपुर (करीमुद्दीनपुर) : क्षेत्र में यूथ रूरल एंटरप्रेन्योर फाउंडेशन द्वारा युवाओ को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने का मुहिम लिए संजय राय शेरपुरिया बुधवार को करीमुद्दीनपुर स्थित पालीहाउस पहुंचे वहां केसर के पौधे स्ट्राबेरी और खीरा की खेती का निरीक्षण किए इसके बाद युवाओ को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओ को इस प्रकार की खेती से सीख लेनी चाहिए।इसके बाद उन्होंने युवाओं को ऑर्गेनिक खेती के बारे में जानकारी दी।

इसके बाद डालिम्स सनबीम गांधीनगर परिसर में पहुचकर सरजू राय मेमोरियल डिग्री कालेज के छात्र छात्राओं सम्बोधित करते हुए कहा कि आने वाला समय कृषि व पशुपालन स्वरोजगार का होगा ।

युवा केवल नौकरी के चक्कर मे न पड़कर स्वरोजगार अपनाए इसकी संभावनाए ग्रामीण क्षेत्रो में भी है इससे लोगो का पलायन रुकेगा।उन्होंने कहा कि वे अपने फाउंडेशन के माध्यम से किसानों को सरल व एकीकृत खेती व कृषि तथा पशुपालन के आधुनिक तरीके बताएंगे।

बेमौसम सब्जियों के उत्पादन किस प्रकार करे इसका तरीका किसानों को सिखाएंगे।इस मौके पर निदेशक हर्ष राय प्रधानाचार्य प्रवीण राय मिंकू राय, मुकेश राय ,अमित राय, अंकित राय, सन्तोष यादव,राजेश राय, राघवेंद्र उपाध्याय उर्फ बुच्चू आदि मौजूद रहे।

जय बजरंग आईटीआई लठ्ठूडीह में छात्रों को सम्बोधित करते हुए सजंय राय शेरपुरिया ने कहा कि गाव में रह रहे युवाओं की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है।

उन्होंने बताया कि किसानों और बेरोजगारो के लिए आधुनिक तरीको से एकीकृत खेती एवं पशुपालन करने ,बेरोजगारो को अपने ही गाव और अपने ही जनपद में सेंटर फॉर एक्सीलेंस के माध्यम में स्वरोजगार का अवसर प्रदान कराने की कोशिश की जा रही है।

इस मौके पर सेंटर फॉर एक्सिलेंस का 16 फरवरी को होने वाले भूमि पूजन ग्राम करैला पोस्ट-सहेड़ी जनपद गाजीपुर में छात्र छात्राओं को आने का निमंत्रण भी दिया।इस मौके पर हिमांशू राय, सम्पूर्णानन्द उपाध्याय, राजकुमार ठाकुर, विकास सिंह, कल्पनाथ यादव, जितेश राय ,बड़क राय, धीरज राय, भानु प्रताप राय, कैलाश ,सुर्या आदि लोग थे।
