दैनिक फॉर मीडिया-रिपोर्ट अजय कुमार यादव

यूथ रुरल एंटरप्रेन्योर फाउंडेशन का संवाद कार्यक्रम सम्पन्न
भांवरकोल:क्षेत्र के खरडीहा महाविद्यालय के सेमिनार हाल में यूथ रुरल एंटरप्रेन्योर फाउंडेशन के मार्गदर्शक सजंय राय शेरपुरिया ने छात्रों से मेरा रोजगार के तहत संवाद किया।

मार्गदर्शक सजंय राय शेरपुरिया ने कहा कि युवाओ की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है।ग्रामीण क्षेत्र के युवाओ के पास रोजगार है।

लेकिन कमाने का जरिया नही है।इसके लिए यूथ रुरल एंटरप्रेन्योर फाउंडेशन ने जनपद के युवाओ को बेरोजगार नही रहने देगा।इसलिए सेंटर फॉर एक्सीलेंस में कौशल प्रशिक्षण देने से पहले युवाओं जॉब को जॉब की गारंटी देगा।

इसके लिए युवाओ को टैलेंट को बेहतर करेगा और प्रशिक्षण देगा आधुनिक तरीका से एकीकृत खेती व पशुपालन कर अपनी वार्षिक आय तीन गुना से पाच गुना कमाएगा।

इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मा सरस्वती के सामने दीप प्रवज्जलित व माल्यार्पण कर हुआ।इस मौके पर कालेज के प्रबंधक डॉ0 शशिकांत राय ने मुख्यअतिथि संजय राय को स्मृति चिन्ह अंगवस्त्रम व बुके देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर प्राचार्य डॉ0 कुवर भानुप्रताप सिंह, डॉ0 रत्न प्रकाश दृवेदी,डॉ0 कृष्ण प्रताप सिंह,डॉ0 आनन्द त्रिपाठी ,डॉ0 विनीता शुक्ला, डॉ0 सुशील यादव डॉ0 सेतुबन्धु ,राघवेंद्र उपाध्याय उर्फ बुच्चू ,सत्यम मिश्रा,अशोक यादव ,मेहदी हसन, रूपेश राय आदि लोग थे।

श्री सर्वोदय इंटर कालेज खरडीहा में कार्यक्रम का शुभारंभ मा सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रवज्जलित कर किया गया। मुख्य अतिथि यूथ रुरल एंटरप्रेन्योर फाउंडेशन के मार्गदर्शक सजंय राय शेरपुरिया ने छात्र छात्राओं से संवाद किया।

संवाद में कहा कि ग्रामीण छात्रों की प्रतिभा की कमी नही है।इन्हें उचित मार्ग दिखाया जाए तो रोजगार के लिए देश के अलग अलग हिस्से में जाने की जरूरत नही पड़ेगी।इसके लिए संस्था स्वरोजगार से जोड़कर युवाओ को उनके गाव में आत्मनिर्भर बनायेगे।इस मौके पर प्रबंधक कृष्णकांत राय, प्रधानाचार्य सुरेंद्र नाथ राय, अजय राय, आनन्द प्रसाद राय, वीरेंद्र राम,रामजी राय,हरिश्चंद्र चौरसिया प्रतिभा आदि लोग उपस्थित रहे।

मुहम्मदाबाद:यूथ रुरल एंटरप्रेन्योर फाउंडेशन के तत्वावधान में हरिहपुर गाव में हर हाथ मे काम-हर जेब मे दाम को लेकर कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
संस्था के मार्गदर्शक सजंय राय शेरपुरिया ने कहा कि देश मे बढ़ती जनसंख्या के कारण बेरोजगार की संख्या बढ़ती जा रही है।जनपद ही नही पुर्वांचल के युवा सरकारी नौकरी मिले इस पर ज्यादा ही फोकस करता है।लेकिन बढ़ती जनसंख्या के अनुसार सरकारी नौकरी कम है।

खास तौर पर ग्रामीण युवा ज्यादातर बेरोजगार है।बेरोजगारी को दूर करने के लिए जनपद में सेंटर फॉर एक्सीलेंस का निर्माण कर रहे है।जो बेरोजगार युवाओं को नवीनता तकनीकी से कृषि व पशुपालन का प्रशिक्षण देकर कम संसाधन में अधिक मुनाफा होगा।श्री शेरपुरिया ने दृढ़ इच्छा से कहा कि
अगर कृषि व पशुपालन नही करेगा उसके लिए भी संस्था में आएगा तो रोजगार देकर ही भेजगा।क्योकि जनपद में कोई बेरोजगार नही रहेगा।
कार्यक्रम में मशहूर गायक जियुत यादव ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर मुख्यअतिथि सहित अन्य अतिथियों को मन्त्र मुग्ध कर दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता रामनिवास राय व संचालन एडवोकेट आलोक राय ने किया।इस मौके पर दैनिक राय, अरविंद राय, सतेंद्र राय, हर्ष राय,प्रशांत राय, सत्यांश राय, सुनील राय, रामजी चौधरी ,रामायण पटेल आदि लोग रहे।

स्वामी सहजानंद स्नाकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर में यूथ रुरल एंटरप्रेन्योर फाउंडेशन के तत्वावधान में चलाया जा रहा मेरा रोजगार संवाद कार्यक्रम देर शाम सम्पन्न हुआ।इस मौके पर उपस्थित लोगों में संस्था के मार्गदर्शक सजंय राय शेरपुरिया ने सम्बोधन में कहा कि संस्था प्रधानमंत्री के सपने सबका साथ सबका विकास तभी संभव है,जब हर वर्ग को साथ लेकर चलें। इसको लेकर फाउंडेशन प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा प्रस्तावित सेंटर फार एक्सेलंस युवाओं, किसानों और बेरोजगारों के लिए आधुनिक तरीकों से एकीकृत खेती एवं पशुपालन करने, बेरोजगारों को अपने ही गांव और अपने ही राज्य में सरल तरीके से स्वरोजगार का अवसर प्राप्त करायेगा।मांग आधारित कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से विविध रोजगारों के लिए अपने राज्य से कौशल कारीगरों को शिक्षित करके अलग अलग रोजगार की सुविधा प्रदान करने के लिए तैयार किया जाएगा।इससे किसान मजबूत होगा और उसको आत्मनिर्भरता के जरिए रोजगार की प्राप्ति होगी। इससे गांव से युवाओं के पलायन पर अंकुश पर लगेगा।कार्यक्रम ने आए हुए सभी आंगतुकों का आभार डॉ0 ओमप्रकाश सिंह ने प्रगट किया।इस मौके पर डॉ0 देव राय,डॉ0 शिवप्रकाश राय,नीरज राय,सुनील सिंह,विकास सिंह,अंकित राय, गर्वजित सिंह कक्कू,अंकित राय,सत्यम मिश्रा, जितेश राय, बड़क राय,गायक कल्पनाथ यादव,राजकुमार सिंह,बड़क राय,रोशन राय ,सुर्या,कैलाश ,राजीव कुमार सहित अधिक संख्या में एनसीसी कैडेट्स, वॉलिंटियर्स मौजूद रहे।संचालन डॉ0 सतीश कुमार राय ने किया।

16 फरवरी को सेंटर फॉर एक्सीलेंस के भूमिपूजन में आमंत्रित किया
ग्राम करैला पोस्ट-सहेड़ी तहसील जनपद गाजीपुर में 16 फरवरी दिन मंगलवार समय 11 बजे सेंटर फॉर एक्सीलेंस का भूमिपूजन होगा।और बेरोजगारी से स्वरोजगार पर आधारित लघु फिल्म ‘एक नई दिशा’ का विमोचन होगा।जिसमे सभी लोगों को आमंत्रित किया।कार्यक्रम में मुख्यरूप से श्री शारदा पीठाधीश्वर के प्रमुख,भारत सरकार व प्रदेश सरकार के मंत्री के साथ गायक व अभिनेता वर्तमान सांसद मनोज तिवारी व भोजपुरी स्टार पवन सिंह होंगे।
