गाजीपुर:यूथ रुरल एंटरप्रेन्योर फाउंडेशन के तत्वावधान में सेंटर फॉर एक्सीलेंस के तहत होने वाले कार्यक्रम नंदगंज थाने के करैला गाव में तैयारीया पूरी कर ली गयी है।संस्था के मार्गदर्शक सजंय राय शेरपुरिया ने कहा कि बेरोजगार युवाओं के लिए एक बेहतर स्वरोजगार के लिए काम किया जा रहा है।
इस मौके पर एक लघु फ़िल्म नई दिशा का विमोचन होगा।कार्यक्रम के बतौर मुख्यअतिथि
जगत गुरु शंकराचार्य सम्प्रदाय श्री शारदा पीठ के पीठाधीश्वर श्री श्री श्री स्वरूपानन्देद्र सरस्वती जी होंगे।वही विशिष्ट अतिथि गिरिराज सिंह कैबिनेट मंत्री भारत सरकार, सूर्यप्रताप शाही कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश, बृजेश पाठक कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश,रविन्द्र जायसवाल राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश आदि के साथ पुर्वांचल के लोकप्रिय भोजपुरी अभिनेता व दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी और भोजपुरी गायक पवन सिंह भी मौजूद रहेंगे।कार्यक्रम के तहत युवा बेरोजगार को रोजगार से सम्बंधित जानकारीया दी जाएगी ताकि जो इस फाउंडेशन की सोच है।हर हाथ मे काम और जेब मे दाम के सपनो को साकार कर सके।वही कार्यक्रम के तहत बेरोजगार युवाओं की पर्सनालिटी डेवलपमेंट की जानकारी दी जाएगी जिससे कि अपने रोजगार में और चार चाँद लगा सके।
