एनएसएस से मिलती है स्वावलंबन की शिक्षा:हिमांशु राय

करीमुद्दीनपुर:सरजू राय मेमोरियल पीजी कालेज गांधीनगर में एनएसएस स्वयंसेवियों के सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। ।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी अभिजीत राय हिमांशु ने कहा कि शिविर के दौरान मिले अनुभवों को दैनिक जीवन में भी अपनाना चाहिए। हिमांशु  ने कहा कि एनएसएस से बच्चों में समाज सेवा की भावना का संचार होता है। शिविरों में प्रतिभाग करने से बच्चों में निखार आता है।

एनएसएस शिविर जागरूकता के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि समाज में फैली बुराइयों को दूर करने के लिए सभी लोगों से एकजुट होने को कहा।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य करते हुए प्राचार्य यशपाल सिंह ने एनएसएस के बारे में बताया।

इस दौरान रामजी राय ,दिवाकर पांडेय ,राजेश राय ,अबोध राय सहित समस्त शिक्षक व छात्र छात्राए मौजूद रहे।