विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शेरपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने लगाया पौधा

भांवरकोल | शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर क्षेत्र के गाव शेरपुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जयानन्द राय ने अपने गांव स्थित महावीर मन्दिर परिसर में पौधरोपण किया साथ ही बताया कि पौधे बच्चे के समान हैं, जो हमें जीवन देता है, कोरोना महामारी के दूसरे लहर में ऑक्सीजन के महत्व को लोग अच्छी तरह समझ चुके हैं। यह पेड़ ही है जो हमें ऑक्सीजन देते हैं और हमारे वातावरण का कार्बन डाइऑक्साइड खुद ग्रहण कर लेते हैं।

आपके घरों के आसपास जितना अधिक पेड़ रहता है आपके वातावरण में ऑक्सीजन लेवल उतना ही अधिक रहता है ऐसे में हम सभी लोगों को अपने क्षेत्र का ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए एवं प्रदूषण से बचने के लिए एक प्रयास अवश्य करना चाहिए। यह लक्ष्य केवल एक अकेले के द्वारा संचालित नहीं हो सकता लेकिन एक एक करके सभी ने मिलकर पहल किया तो शहर में लाखों की संख्या में वृक्ष लगाए जा सकते हैं लेकिन उसके लिए हर इंसान को यह जिम्मेदारी लेनी होगी और उसका संरक्षण भी अपने बच्चे की तरह जिम्मेदारी के साथ करना होगा।

सब के आंशिक प्रयास से यह गाव चार-पांच वर्षों में ही फिर से हरा भरा हो जाएगा। इसलिए मेरा अनुरोध है कि अपने घरों के आसपास कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाएं और उसका संरक्षण करें और समाज के लिए मिसाल बने इस मौके पर ज्ञानेन्द्र राय पहलवान ,रोशन राय, जयप्रकाश राय,अनिरुद्ध यादव , गोलू राय, विवेक राय,डब्लू राय, अंजनी राय सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।