मछली मारने गया युवक भागड़ मे डूबा

ग़ाज़ीपुर: जनपद के भांवरकोल थाना क्षेत्र के शेरपुर कलां गांव निवासी चन्दन बारी 25 बर्ष पुत्र रविंद्र बारी सोमवार की दोपहर 12 बजे मछली मारते समय भागड़नाला मे डुबने से मौत हो गयी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय पर भेजवा दिया।वही युवक के मरने के बाद परिवार मे कोहराम मच गया।