सरज़ू राय मेमोरियल पी० जी० कालेज को उर्दू,संस्कृत,मनोवि0,अंग्रेजी समेत कई विषयों की मिली मान्यता

गाजीपुर। सरज़ू राय मेमोरियल पी० जी० कालेज , गाँधीनगर में स्नातक स्तर पर अतिरिक्त विषयों की मान्यता से क्षेत्र में हर्ष । ज़िले के ग्रामीण अंचल में स्थित प्रतिष्ठित सरज़ू राय मेमोरियल पी० जी० कालेज , गाँधीनगर में स्नातक स्तर पर अतिरिक्त विषयों उर्दू , संस्कृत , अंग्रेज़ी , मनोविज्ञान ,अर्थशास्त्र एवं संगीत(गायन) की मान्यता से क्षेत्र में हर्ष । स्थानीय लोगों ने संस्थान की इस उपलब्धि पर प्रबंध तंत्र को अपनी शुभकामनाए प्रेषित की ।

कामुपुर निवासी छात्र मो० आज़म ने ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए कहा की अब हमें स्नातक स्तर पर उर्दू एवं अन्य विषयों के संयोजन में ज़्यादा सहूलियत रहेगी और हमें कही अपनी पढ़ाई के लिए कही बाहर जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी । उतरावँ निवासी छात्रा प्रिया तिवारी ने भी संस्कृत एवं अर्थशास्त्र विषयों के शामिल होने पर ख़ुशी व्यक्त की ।