भांवरकोल:किड्स जोन स्कूल में गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। स्कूल में बच्चो ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। देशभक्ति गीतों पर विद्यालय के विद्यार्थी झूम उठे।
प्रबंधक पवन पांडेय ने कहा कि संविधान निर्माण के सम्बंध मे विस्तार से जानकारी देते हुए भारत को विश्व मे अग्रगण्य बनाने का आहवान किया।
और सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों को गणतन्त्र दिवस की शुभकामना देते हुए राष्ट्र निर्माण एवं उत्थान हेतु संविधान के नियमों के पालन तथा राष्ट्रीय संपत्ति के संरक्षण पर बल दिया।
कार्यक्रम के अंत आए सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रगट सुमन पांडेय ने किया।इस अवसर पर फिरोज ,साइमा, सिबा, आलिया, प्रीति, रागनी, इरममिस, नीलम आदि लोग थे।शिक्षक कामेश्वर तिवारी व त्रिलोकीनाथ वर्मा ने संचालन की भूमिका निभायी।
